HomeAutomobilesBNCAP 5 Star Safety: अब तक किन कारों को मिली टॉप रेटिंग,...

BNCAP 5 Star Safety: अब तक किन कारों को मिली टॉप रेटिंग, यहां देखें लिस्ट

BNCAP 5 Star Safety: इंडिया में कारों के क्रैश टेस्‍ट के बाद रेटिंग देने वाली संस्‍था BNCAP ने किन किन कारों को 5 स्‍टार रेटिंग दी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

BNCAP 5 Star Safety: इंडिया में कई कारों को अलग अलग मेकर ऑफर करते हैं। इनमें से कई कारें काफी सेफ मानी जाती है और कई कम सेफ लगने वाली कारें भी क्रैश टेस्‍ट में अच्‍छा स्‍कोर हासिल कर लेती हैं। भारत एनसीएपी की ओर से अब तक किन किन कारों को क्रैश टेस्‍ट करने के बाद पूरी 5 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग (BNCAP 5 star rating cars) दी गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2023 में मिली इन कारों को 5 स्‍टार रेटिंग

2023 से इंडिया में भारत एनसीएपी ने काम करना शुरू किया था। जिसके बाद सबसे पहली कार Tata Safari थी, जिसका क्रैश टेस्‍ट इंडियन स्‍टैंडर्ड के हिसाब से भारत एनसीएपी ने किए थे। टेस्‍ट के बाद यह पहली ही कार थी जिसे सेफ्टी के लिए पूरी 5 स्‍टार रेटिंग (Top safety cars India) मिली थी।

2024 में किन कारों को मिले 5 स्‍टार

2023 के बाद 2024 में कई कारों का क्रैश टेस्‍ट किया गया था। इसमें सबसे पहले Tata Nexon EV, Tata Punch EV का टेस्‍ट मई में हुआ था।

Tata Nexon ICE का टेस्‍ट करने के बाद अक्‍टूबर में रिजल्‍ट जारी हुए थे। इसके अलावा Tata Curvv, Tata Curvv EV, Mahindra XUV 3XO, Mahindra XUV 400 EV, Mahindra Thar Roxx, Hyundai Tucson को भी 5 स्‍टार (BNCAP car safety list) मिले थे।

2025 में अब तक किन कारों को मिले 5 स्‍टार

2025 में भी कई कारों की क्रैश टेस्टिंग हो चुकी है। जिनमें से Skoda Kylaq, Mahindra BE6 EV, Mahindra XEV 9e, Kia Syros, Maruti Dzire, Tata Harrier EV, Toyota Innova Hycross, Maruti Victoris, Tata Altroz और Maruti Invicto को क्रैश टेस्‍ट में पूरे 5 स्‍टार मिल चुके हैं।

उठता है सवाल

BNCAP ने सितंबर 2025 तक करीब 23 कारों की क्रैश टेस्टिंग की है, जिनमें से सिर्फ Citroen Basalt और Maruti Baleno Gasoline को ही 5 स्‍टार से कम रेटिंग मिली है। जिसमें बलेनो की बेस और ऑप्‍शनल रेटिंग के 2 टेस्‍ट शामिल हैं। इससे यह सवाल मन में आता है कि क्‍या इंडिया में कारों को इतना ज्‍यादा सेफ बनाया जा रहा है जिसकी वजह से इनको क्रैश टेस्‍ट में भी पूरे 5 स्‍टार मिलने लगे हैं या फिर इस बात की जरुरत है कि क्रैश टेस्‍ट के लिए अपनाया जाने वाला तरीका बदला जाए और उसे इस तरह से अपडेट किया जाए जिससे क्रैश टेस्‍ट मानक और कड़े हो जाएं जिससे कार मेकर्स को अपनी कारों को और सेफ बनाने के प्रति प्रेरित किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular