Internet Speed In Pakistan: अगर आपको इंटरनेट से कुछ डाउनलोड करना है या फिर अपलोड करना है, अपनी पसंद की कोई फिल्म देखनी है या वेब सीरीज देखनी है, कोई गेम खेलना हो या कोई अन्य काम करना है आदि। तो ऐसे में हाई स्पीड इंटरनेट की आपकी मदद करती है।
वहीं, भारत में तो हाई स्पीड इंटरनेट चलता ही है, लेकिन क्या पाकिस्तान में ऐसा है? क्या पाकिस्तान के लोग भी हाई स्पीड इंटरनेट चला पाते हैं या नहीं?
ये भी पढ़ें:- Flipkart-Amazon Sale: इस सेल में मिल रहा भारी डिस्काउंट, 300-500 रुपये में मिल रहे ये गैजेट; देखें लिस्ट
क्या है पाकिस्तान में इंटरनेट की हालत?
अगर आप ये जानना चाहते हैं कि पाकिस्तान में इंटरनेट किस स्पीड में चलता है, तो आपको बता दें कि यहां मोबाइल से लेकर फिक्स्ड ब्रॉडबैंड तक की स्पीड भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश से भी धीमी है। इसकी शिकायत पाकिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर करते हैं।
ये है पाकिस्तान की रैंकिंग
स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के मुताबिक, पाकिस्तान में जो मोबाइल की इंटरनेट स्पीड आती है उस हिसाब से पाक दुनिया भर में 100वें पायदान पर है।
स्पीड इतनी है
पाकिस्तान में मीडियन डाउनलोडिंग स्पीड 90Mbps और अपलोडिंग स्पीड 13.06Mbps दर्ज की गई। जबकि, फिक्स्ड इंटरनेट में डाउनलोडिंग स्पीड 104.43Mbps और अपलोडिंग स्पीड 56.59Mbps है। इसलिए फिक्स्ड इंटरनेट की स्पीड के मामले में पाकिस्तान 145वें स्थान पर है।
नोट:- स्पीड के ऊपर दिए ये आंकड़ें अगस्त 2025 के हैं
ये भी पढ़ें:- e-Challan Status: इन लोगों के होने वाले हैं चालान माफ, आपका हुआ या नहीं? ऐसे करें चेक
भारत ने यहां भी पछाड़ा पाक को
भारत में मोबाइल इंटरनेट पर मीडियन डाउनलोडिंग स्पीड 131.77Mbps और अपलोडिंग स्पीड 11.18Mbps है। वहीं, फिक्स्ड कनेक्शन की डाउनलोड स्पीड 59.07Mbps और अपलोड स्पीड 57.16Mbps है। इसलिए भारत 25वें और फिक्स्ड कनेक्शन के मामले में 98वें नंबर पर है।
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply