HomeAutomobilesठाणे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुद हुए नियमों के शिकार, कट गया चालान,...

ठाणे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी खुद हुए नियमों के शिकार, कट गया चालान, देखें क्या है ‘जैसे को तैसा’ वाली कहावत की पूरी सच्चाई

महाराष्‍ट्र के ठाणे में जैसे को तैसा कहावत चरितार्थ होने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ठाणे के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का ही चालान काटा गया है। क्‍या है मामला। रिपोर्ट पढ़ें।

आपने अपने बड़े बूढ़ों से जैसे को तैसा और शिकारी खुद ही शिकार बन जाए जैसी कहावतें तो जरूरी सुनी होंगी। लेकिन कभी देखा है कि किस कंडीशन में यह एकदम फिट बैठती हों। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ठाणे के चालान काट वापस जा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का ही चालान काटा गया है। पूरा मामला क्‍या है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

कहां का है मामला

सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि वह ठाणे के अंबिकापुर की है। जहां दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का चालान खुद उनके ही डिपार्टमेंट ने काटा है।

क्‍या है वजह

अपने ही डिपार्टमेंट के पुलिसकर्मियों का चालान काटने की वजह वो लड़का है जिसका चालान काटकर दोनों ट्रैफिक पुलिसकर्मी वापस जा रहे थे। दरअसल, ठाणे के वागले स्‍टेट अंबिकापुर इलाके में एक स्‍टूडेंट बिना हेलमेट जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी आए और उसका चालान काट दिया।

इसके बाद जब वह दोनों अपनी स्‍कूटी पर जाने लगे तो उनके पीछे वही लड़का पड़ गया जिसकी स्‍कूटी का चालान काटकर वह जा रहे थे। मामला यह था कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी जिस स्‍कूटी से जा रहे थे उसकी आगे की नंबर प्‍लेट डिफे‍क्‍टिड थी। जिस वजह से वह स्‍टूडेंट पुलिसकर्मियों की गलती समझकर उनके पीछे पड़ गया।

उच्‍च अधिकारियों के संज्ञान में आया मामला

जब वह स्‍टूडेंट दोनों पुलिसकर्मियों के पीछे पड़ गया तो दोनों पक्षों के बीच काफी ज्‍यादा कहासुनी हुई। जिसके बाद मामला सोशल मीडिया से होते हुए उच्‍च पुलिसकर्मियों के आगे पहुंचा। जहां मामले की जांच शुरू की गई। इसके बाद दोनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह उस स्‍कूटी को जब्‍त कर ले जा रहे थे और उस स्‍टूडेंट ने बदले की भावना से यह काम किया है। जबकि लोग इस मामले में ठाणे ट्रैफिक पुलिस विभाग से स्‍पष्‍टता की मांग कर रहे थे।

DCP ने किया कंफर्म

मामला ज्‍यादा गंभीर होने के बाद डीसीपी ने कंफर्म किया है कि वीडियो में दिख रहे दोनों ट्रैफिक पुलिसकर्मी बिना सही तरीके से स्‍कूटर का इस्‍तेमाल कर रहे थे इसलिए उन पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular