Renault Duster नए साल में इंडियन मार्केट में आ जाएगी। उसके पहले ही Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate जैसी एसयूवी की नींद उड़ गई है। इस एसयूवी में मेकर कितनी पावर का इंजन देने की तैयारी में है और कौन से फीचर्स बाकी एसयूवी के मुकाबले एसयूवी का बादशाह बनाने की तैयारी में हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
आने वाली है नई Renault Duster
रेनो ने इंडियन मार्केट में नई मिड साइज एसयूवी को लाने का एलान कर दिया है। मेकर इस एसयूवी को ऑफिशियल 26 January 2026 को इंडिया में डेब्यू करवाएगी।
नया होगा डिजाइन
मेकर ने अभी साफ नहीं किया है, पर नई जेनरेशन डस्टर का डिजाइन भी पूरी तरह से नया होगा और इसके एक्सटीरियर से इंटीरियर तक को नई तरह से डिजाइन किया गया होगा।
मिलेंगे शानदार फीचर्स
रेनो को अगर मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी बादशाहत कायम करनी है तो फिर उसे फीचर्स के मामले में भी बाकी मेकर्स से आगे रहना होगा। इसलिए यह तो पक्का है कि रेनो अपनी नई एसयूवी डस्टर को ऐसे फीचर्स के साथ लाएगी जो अपने सेगमेंट की बाकी SUVs की तरह होंगे और हो सकता है कि उसमें कुछ ऐसे फीचर्स भी मिल जाएं तो बाकी एसयूवी में नहीं मिलते। यह तो पक्का है कि इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, ड्यूल स्क्रीन सेट-अप, 360 डिग्री कैमरा, पावर एडजस्टेबल और वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइट के अलावा Level-2 ADAS को तो दिया ही जाएगा।
मिलेगा ताकतवर इंजन
रेनो की नई डस्टर में 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। जिससे इस एसयूवी को 156 हॉर्स पावर मिलेगी। इस इंजन को सीवीटी और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ लाया जा सकता है। बेस वेरिएंट्स में उसी इंजन का यूज किया जा सकता है जो अभी रेनो अपनी काइगर में दे रही है।
क्या हो सकती है प्राइज
रेनो की नई जेनरेशन डस्टर जब लॉन्च होगी तब तक के लिए प्राइज के लिए रुकना पड़ेगा। लेकिन जिस सेगमेंट में इसे ऑफर किया जाएगा, उस सेगमेंट की बाकी कारों के मुकाबले इसका प्राइज ज्यादा अट्रैक्टिव रखना होगा तभी रेनो की नई डस्टर फिर से अपनी पुरानी बादशाहत कायम कर पाएगी।
किनसे मिलेगी चुनौती
रेनो की नई डस्टर को Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Honda Elevate, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, MG Astor जैसी एसयूवी से कड़ा मुकाबला करना होगा।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply