PM Kisan Yojana: क्या आपकी भी अटक सकती है 21वीं किस्त? यहां जानें किसान

मोदी सरकार 21वीं किस्त कब जारी करेगी? Photo:- Freepik
मोदी सरकार 21वीं किस्त कब जारी करेगी? Photo:- Freepik

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Installment Date: मोदी सरकार किसानों के लिए कई सारी योजनाएं चलाती है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चित योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है।

इस बार योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपकी ये 21वीं किस्त अटक भी सकती है? कहीं आप तो इस लिस्ट में नहीं है।

ये भी पढ़ें:- Foldable Phone: फोल्डेबल फोन खरीदना चाहिए या नहीं? यहां जानें फायदे और नुकसान

किसानों को इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है। माना जा रहा है कि ये किस्त नवंबर में जारी हो सकती है।

हालांकि, अभी सरकार द्वारा किस्त जारी होने की तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पर माना जा रहा है कि जल्द ही ये जानकारी दी जा सकती है।

क्यों और किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

अगर आप पीएम किसान योजना के लिए अपात्र हैं और आप गलत तरीके से इस योजना में आवेदन करते हैं, तो आपकी पहचान कर आपका आवेदन रद्द किया जाता है।

समय-समय पर विभाग द्वारा अपात्र लोगों की पहचान की जाती है और फिर उनके आवेदन रद्द कर उन्हें किस्त से वंचित रखा जाता है।

जो किसान योजना के लिए पात्र होते हैं और योजना में आवेदन करते हैं, तो उन्हें ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे काम करवाने जरूरी होते हैं।

ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? चेक करें अपनी पात्रता

पर अगर किसान इन तीनों कामों को या किसी भी एक काम को नहीं करते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है और आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।