HomeAutomobilesTata Harrier और Safari Petrol की सुरक्षा का खुला सबसे बड़ा राज,...

Tata Harrier और Safari Petrol की सुरक्षा का खुला सबसे बड़ा राज, बिना Crash Test के ही मिल गई 5-स्टार रेटिंग?

Tata Harrier और Tata Safari Petrol को BNCAP ने सेफ्टी के लिए 5 Star Rating दी है। खास बात यह है कि इन दोनों ही एसयूवी को बिना Crash Test किए ही ये रेटिंग मिली है। ऐसा कैसे हुआ है। रिपोर्ट पढ़ें।

Tata Harrier और Tata Safari को कुछ दिनों पहले ही Petrol इंजन के साथ लाया गया है। अभी प्राइज के साथ ही इन दोनों एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट का लॉन्‍च बाकी है। लेकिन BNCAP ने पहले ही सेफ्टी के लिए इनको 5 Star Rating दे दी है। खास बात यह है कि इन दोनों ही एसयूवी को बिना Crash Test किए ही यह रेटिंग मिली है। ऐसा कैसे हुआ है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Harrier और Tata Safari पेट्रोल को मिली रेटिंग

BNCAP ने कुछ दिनों पहले ही टाटा की हैरियर और टाटा सफारी के पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए सेफ्टी रेटिंग को जारी किया है। इन दोनों ही एसयूवी के लिए BNCAP ने 5 Star Rating दी है।

बिना टेस्‍ट किए मिली रेटिंग

इस रेटिंग की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इन दोनों एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट्स का क्रैश टेस्‍ट अभी नहीं किया गया है, लेकिन फिर भी इनको सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग दे दी गई है। इस रेटिंग को BNCAP ने अपनी वेबसाइट पर भी चुपचाप अपडेट कर दिया है। दोनों ही एसयूवी को बिना टेस्‍ट किए 5 स्‍टार रेटिंग देने की वजह भी काफी खूब है।

Tata Harrier and Tata Safai Crash test rating from BNCAP
Tata Harrier and Tata Safai Crash test rating from BNCAP
PC-BNCAP

क्‍या है असली सच

BNCAP इन दोनों एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन का क्रैश टेस्‍ट 2023 में किया था। टेस्‍ट के बाद दिसंबर 2023 में इनके टेस्‍ट की रिपोर्ट के साथ 5 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग को जारी किया गया था। जिसकी डिटेल BNCAP की वेबसाइट पर भी मौजूद है। इसके बाद अब दिसंबर 2025 में यानि की ठीक 2 साल बाद इन दोनों ही एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट्स को भी वही रेटिंग दी गई है। इसे एक्‍सटेंडेड रेटिंग की तरह दिया गया है। जो हैरियर एसयूवी के MT (BS6 P) और AT (BS6 P) वेरिएंट्स के अलावा सफारी के MT (BS6 P) और AT (BS6 P) इंजन वाले वेरिएंट्स पर मान्‍य रहेगी।

संस्‍था की वेबसाइट पर साफ तौर पर लिखा है कि वेरिएंटों को शामिल करने का उद्देश्य वाहन निर्माता द्वारा पेश किए गए नए वेरिएंट (पेट्रोल इंजन वाले वाहन) को शामिल करना है।

Stealth Edition को भी ऐसे ही मिली थी रेटिंग

दिसंबर 2025 से पहले फरवरी 2025 में भी मेकर ने इन दोनों एसयूवी के स्‍टेल्‍थ एडिशन लॉन्‍च किए थे। BNCAP के मुताबिक तब भी इन दोनों एसयूवी के नए एडिशन को भी इसी तरह से एक्‍सटेंडेड रेटिंग को दिया गया था।

क्‍यों नहीं हुआ टेस्‍ट

हमारा मानना है कि टाटा ने हैरियर और सफारी को भले ही पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्‍च किया है। लेकिन इन दोनों ही एसयूवी की बॉडी, सेफ्टी फीचर में कोई चेंज नहीं किया गया है। सिर्फ इंजन कर्पाटमेंट में ही डीजल की जगह पेट्रोल इंजन लगाया गया है। ऐसे में फिर से क्रैश टेस्‍ट करने की कोई जरूरत नहीं लगती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular