Suzuki eAccess को इंडियन मार्केट में आखिरकार 9 January 2026 को लॉन्च कर दिया गया है। मेकर ने इसकी प्राइज को चुपचाप अनाउंस कर दिया है। इसमें कितनी रेंज मिलती है, क्या Price है और किस तरह के फीचर्स दिए हैं। इस Photo Gallery में देख लेते हैं।

PC-autotechbiz.in
Suzuki eAccess हुआ लॉन्च
इंडिया में सुजुकी ने बेहद गुपचुप तरीके से अपने पहले Electric Scooter को लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर की Price को मेकर ने 9 January 2026 को बता दिया है।

PC-autotechbiz.in
कितनी है प्राइज
मेकर के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को सिर्फ 1 ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। जिसकी एक्स शोरूम प्राइज 188490 रुपये है। इस प्राइज के साथ स्कूटर पर 7 साल या 80 हजार किलोमीटर की वारंटी भी मिल रही है।

PC-autotechbiz.in
कितने कलर्स का मिल रहा ऑप्शन
सुजुकी ने इस स्कूटर को ड्यूल टोन पेंट स्कीम के साथ लॉन्च किया है। इसमें Metallic Mat Black No.2 / Metallic Mat Bordeaux Red, Pearl Grace White / Metallic Mat Fibroin Gray, Pearl Jade Green / Metallic Mat Fibroin Gray और Metallic Mat Stellar Blue / Metallic Mat Fibroin Gray कलर्स शामिल हैं।

PC-autotechbiz.in
मिले कई अच्छे फीचर
मेकर ने इस स्कूटर को LED लाइट, 4.7 इंच डिजिटल डिस्प्ले, 12 इंच टायर, फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक के साथ 3 किलोवाट आवर की बैटरी दी है जो इसे 95 किलोमीटर की रेंज देगी। इसके अलावा स्कूटर की सीट में एक हिंज दिया है जो एक बार खुलने के बाद एक पोजिशन पर खुद रूक जाता है, जिससे अंडरसीट में सामान रखते हुए सीट को पकड़ कर नहीं रखना पड़ता।

PC-autotechbiz.in
