PM Vishwakarma Yojana Eligibility criteria: कई योजनाएं ऐसी होती हैं जिनके अंतर्गत कई आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो कई अन्य तरह के लाभ भी देने का प्रावधान होता है। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिससे लाखों-करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- Indian Railways Rules: ट्रेन में 10 बजते ही लागू हो जाते हैं ये नियम, नहीं मानें तो पड़ सकते हैं दिक्कत में
इस योजना का लाभ किन्हें मिलता है ये जानना जरूरी होता है क्योंकि जो लोग पात्र हैं सिर्फ वे ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आप यहां जान सकते हैं कि क्या पात्रता सूची के मुताबिक, आप इस योजना से जुड़ सकते हैं या नहीं।
योजना में मिलने वाले लाभ के बारे में जान लें:-
अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं जिसमें आपको 15 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे से आप टूलकिट खरीद सकते हैं।
जब आप इस योजना से जुड़ेंगे तो आपको कुछ दिनों तक आपके काम को लेकर बेहतर प्रशिक्षण दिया जाता है, जो आपको आपके काम में और बेहतर बनाने के लिए काम करता है। इस ट्रेनिंग के लिए आपको रोजाना 500 रुपये देने का भी प्रावधान है और ये लाभ ट्रेनिंग चलने तक मिलता है।
इस योजना से जुड़ने के बाद आपको लोन भी दिया जाता है जो सस्ती ब्याज दर पर मुहैया करवाया जाता है। इसके लिए लाभार्थियों को कुछ महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है। फिर आपको अलग से 2 लाख रुपये का अतिरिक्त लोन भी देने का प्रावधान है।
कौन है पात्र?
पीएम विश्वकर्मा योजना से सिर्फ वे लोग जुड़ सकते हैं जो नीचे दी गई पात्रता सूची (18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग) में शामिल हैं। आप नीचे दी गई सूची देख सकते हैं:-
जो मालाकार हैं
जो धोबी है
नाई यानी बाल काटने वाले हैं
जो अस्त्रकार हैं
जो नाव निर्माता हैं
जो लोग सुनार हैं
जो मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
फिशिंग नेट निर्माता हैं
पत्थर तोड़ने वाले हैं
जो राजमिस्त्री है
जो लोग लोहार का काम करते हैं
जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
ये भी पढ़ें:- अब Petrol की टेंशन छोड़ो, CNG Car से ही मिल जाएगी धांसू Mileage, बस 3 बातों का रखना होगा ध्यान
जो दर्जी है
गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
अगर आप ताला बनाने वाले हैं
पत्थर तराशने वाले हैं
हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
अगर आप मूर्तिकार हैं।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply