Ayushman Bharat Yojana: आपने आयुष्मान कार्ड के बारे में तो सुना ही होगा? दरअसल, इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं क्योंकि सरकार आपको ये सुविधा देती है। इस कार्ड को उन लोगों को जारी किया जाता है जो इसके लिए पात्र होते हैं।
ये भी पढ़ें:- AC: क्या आपको पता है क्या होता है AC में टन का मतलब? वजन तो बिलकुल नहीं है, यहां जानें
अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इसे बनवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं वे कौन लोग हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है यानी कौन लोग इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र नहीं हैं?
आयुष्मान कार्ड का फायदा
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी कार्डधारक सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें
फिर अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं और पात्र पाए जाने पर दस्तावेज भी वेरिफाई करते हैं
इसके बाद सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिय जाता है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
आप इस आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करके मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।
इन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड
बात उन लोगों की करें जो आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकते तो इसमें कई लोग शामिल हैं जिसकी एक सूची है और इस लिस्ट के मुताबिक, जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग टैक्स भरते हैं, जिनका पीएफ कटता है,
ये भी पढ़ें:- Mobile Buying Tips: कहीं आप न खरीद लें महंगा मोबाइल, खरीदने से पहले जरूर कर लें ये काम
जो लोग ईएसआईसी से जुड़े हैं, अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं, किसी के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है आदि।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply