HomeTechnologyLava Bold N2 Lite Launched: कंपनी ने लॉन्च किया ये जबरदस्त स्मार्टफोन,...

Lava Bold N2 Lite Launched: कंपनी ने लॉन्च किया ये जबरदस्त स्मार्टफोन, जानें कीमत-फीचर्स जैसी जरूरी बातें

Lava Bold N2 Lite Smartphone Launched: लावा कंपनी ने अपना 4G Lava Bold N2 Lite स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ये मोबाइल आपको Amazon पर 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से मिलने लगेगा।

Lava कंपनी ने आज अपना नया किफायती 4G स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च कर दिया। इसकी प्रभावी कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कम कीमत में भरोसेमंद परफॉर्मेंस, बड़ी डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ को पसंद करते हैं।

Lava Bold N2 Lite में क्या-क्या है?

Bold N2 Lite में 17.13 सेमी (6.75 इंच) का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद और बेहतर व्यूइंग अनुभव देता है

फोन Nilgiri Blue और Kolar Gold जैसे आकर्षक कलर में आपको मिलेगा

परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो कॉलिंग, ब्राउजिंग और सोशल मीडिया के लिए स्थिर और परफॉर्मेंस देता है

ये डिवाइस 3GB RAM के साथ 3GB वर्चुअल RAM और 64GB स्टोरेज (512GB तक एक्सपेंडेबल) के साथ आता है

फोन Android 15 Go Edition पर चलता है, जो हल्का और स्मूद यूजर अनुभव देता है।

कैमरा कैसा है?

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP AI डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें पोर्ट्रेट, HDR, नाइट मोड और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।

बैटरी कैसी है?

5000mAh की दमदार बैटरी है जिस पर कंपनी दावा करती है कि ये पूरे दिन का बैकअप देती है

10W का Type-C चार्जिंग सपोर्ट इसमें मिलता है

कनेक्टिविटी के लिए यह 4G डुअल सिम (Band 28 सपोर्ट) के साथ बेहतर नेटवर्क कवरेज देता है

कीमत कितनी है?

इसकी कीमत 7,399 रुपये है, जिस पर 400 रुपये का कूपन डिस्काउंट और दो यूनिट खरीदने पर अतिरिक्त 500 रुपये की छूट मिलेगी और इसके बाद आपको ये मोबाइल 6,499 रुपये में मिल जाएगा

कहां से खरीद सकेंगे?

ये स्मार्टफोन Amazon पर 10 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular