HomeAutomobilesसड़कों पर गुपचुप तरीके से दिखी नई Tata Nexon, क्या फिर से...

सड़कों पर गुपचुप तरीके से दिखी नई Tata Nexon, क्या फिर से लॉन्च होगा Facelift या आ रहा है कोई नया वेरिएंट?

Tata Nexon को सब 4 मीटर एसयूवी की तरह लाया जाता है। क्‍या मेकर इसके Facelift को ला रही है या फिर नया वेरिएंट Launch होने वाला है? रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Nexon को सब 4 मीटर एसयूवी की तरह लाया जाता है। क्‍या मेकर इसके Facelift को ला रही है या फिर नया वेरिएंट Launch होने वाला है? मीडिया रिपोर्ट्स में किस तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Nexon होगी अपडेट?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि टाटा मोटर्स अपनी सब 4 मीटर एसयूवी नेक्‍सन को अपडेट करने जा रही है। यह दावे इसलिए किए जा रहे हैं क्‍योंकि कुछ टाइम पहले ही इसकी कैमोफ्लाज्‍ड यूनिट को टेस्ट करते हुए देखा गया है।

क्‍या मिल सकता है

मेकर इस एसयूवी को अपडेट कर सकती है और इसमें कुछ नए फीचर्स और डिजाइन एलीमेंट में चेंज कर सकती है। जिससे यह अभी के मुकाबले और बेहतर हो सकती है। इसके अलावा इस एसयूवी के इंटीरियर में भी चेंज हो सकते हैं और अभी के मुकाबले ज्‍यादा प्रीमियम इंटीरियर मिल सकता है। नए अलॉय व्‍हील्‍स को भी देकर साइड प्रोफाइल में चेंज लाया जा सकता है।

ऐसा क्‍यों कर रही टाटा

असल में टाटा की सबसे ज्‍यादा डिमांड में रहने वाली एसयूवी में टाटा नेक्‍सन और पंच ही हैं। इन दोनों ही एसयूवी से टाटा मोटर्स की टोटल सेल्‍स का 60 पर्सेंट से ज्‍यादा आता है। इसलिए टाटा की कोशिश रहती है कि वह इन दोनों ही एसयूवी को लगातार अपडेट करे‍ जिससे मार्केट में इनकी डिमांड बनी रहे। इसलिए टाटा इस एसयूवी को फिर से अपडेट कर सकती है।

2023 में आई थी नई नेक्‍सन

बाजार में टाटा जिस नेक्‍सन को अभी बेच रही है उसे सितंबर 2023 में लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद अब 2026 में इसे अपडेट दिया जाता है तो करीब 3 साल बाद टाटा ऐसा करेगी। ऐसे में इस एसयूवी की सेल्‍स बढ़ना तय है।

नेक्‍सन से होती है ये जरूरत पूरी

इंडियन मार्केट में टाटा अपनी नेक्‍सन को पेट्रोल, डीजल, ईवी के साथ ऑफर करती है। इनमें मैनुअल, ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स भी मिलता है। यह अपने सेगमेंट की इकलौती ऐसी एसयूवी है जो टर्बो पेट्रोल-सीएनजी इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्‍स ऑफर करती है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular