HomeAutomobiles296KM रेंज के साथ आ गया Bajaj WEGO, पैसेंजर से लेकर सामान...

296KM रेंज के साथ आ गया Bajaj WEGO, पैसेंजर से लेकर सामान ढोने तक का खर्च होगा कम

Bajaj Wego Launch हो गया है। मेकर ने इस 3व्‍हीलर को कौन से Features के साथ कितनी Range दी है। इसकी क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Bajaj Wego Launch हो गया है। मेकर ने इस 3व्‍हीलर में कौन से Features दिए हैं। इसके साथ कितनी Range दी है। इसकी क्‍या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Bajaj Wego Launch हुआ

इंडियन कमर्शियल 3व्‍हीलर मार्केट में बजाज ने अपने नए स्‍कूटर वेगो को लॉन्‍च किया है। इसको अपने सेगमेंट में कई तरह के कामों को करने के लिए बनाया गया है।

कितने हैं ऑप्‍शन

मेकर ने इस 3व्‍हीलर को P50, P70, P90 और C90 रेंज में लॉन्‍च किया है। जिससे यह न सिर्फ सामान को ढोने के काम आएगा बल्कि इसमें पैसेंजर्स को भी यात्रा करवाई जा सकेगी।

कारों वाले फीचर्स दिए

इस 3व्‍हीलर को बजाज ने ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल डिस्प्ले एलसीडी क्लस्टर, हिल होल्ड, क्लाइम्ब मोड और बेहतर ग्रेडेबिलिटी जैसे फीचर्स दिए हैं, बल्कि 5 साल की वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस को भी दिया है।

Range और Price

यात्री सेगमेंट में 50 सीरीज़ (P5009, P5012) को शहर के अंदर और कांट्रेक्‍ट कैरिज यूज के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो 213 KM और 272 KM की ARAI रेंज के साथ आती है। इनकी प्राइज 3,11,908 रुपये और 3,69,301 रुपये है।

3व्‍हीलर की 70 सीरीज़ (P7009, P7012) को शहरी और अर्ध-शहरी बाजारों में शेयर्ड कम्‍यूटिंग के लिए बनाया गया है जो एक बड़ा बाजार है। इनकी रेंज 182 KM और 259 KM है जो ARAI रेंज के मुताबिक है। इनकी प्राइज 3,23,001 रुपये और 3,63,062 रुपये इंट्रोडक्‍ट्री है।

हायर कैटेगरी में, 90 सीरीज के साथ (P9018) को ऑफर किया गया है। यह एक अतिरिक्त बड़ी है जो सेमी अर्बन और रूरल क्षेत्रों में शेयर्ड मोबिलिटी के लिए तैयार की गई है। इनमें 296 KM की ARAI रेंज दी गई है। कार्गो सेगमेंट में, C9009 और C9012 को लास्ट-माइल गुड्स मूवमेंट के लिए खास तौर पर बनाया गया है, जो ARAI से 149 KM और 207 KM की रेंज के साथ आते हैं। इनकी प्राइज 3,87,371 रुपये और 4,34,128 रुपये है।

यह भी पढ़ें- Performance Bike का है शौक लेकिन बजट है 2 लाख? Bajaj से लेकर Yamaha तक मिलेंगे ये पावरफुल ऑप्शन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular