HomeAutomobiles2026 Taigun Facelift के Base Variant की हकीकत, इंजन से लेकर सेफ्टी...

2026 Taigun Facelift के Base Variant की हकीकत, इंजन से लेकर सेफ्टी तक, सब में है ‘नंबर 1’

2026 Volkswagen Taigun Facelift Launch के साथ इसे कई वेरिएंट में ऑफर किया गया है। इसके Base Variant में क्‍या कुछ मिलेगा। क्‍या इसे खरीदना सही होग या नहीं? रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Volkswagen Taigun Facelift Launch हो चुकी है। मेकर ने इस एसयूवी को कई वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया है। इसके बेस वेरिएंट को किस प्राइज पर लाया गया है। क्‍या इस वेरिएंट को खरीदना फायदेमंद साबित होगा या नहीं? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ गई 2026 Volkswagen Taigun Facelift

फॉक्‍सवैगन की ओर से इंडियन मार्केट में मिड साइज एसयूवी ताइगुन को अपडेट करने के बाद इसका फेसलिफ्ट लॉन्‍च कर दिया है। इस एसयूवी को 7 वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया गया है।

Comfortline है सबसे सस्‍ता वेरिएंट

इस एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर कम्‍फर्टलाइन को लाया गया है। इस वेरिएंट में 40 स्‍टैंडर्ड सेफ्टी फीचर के अलावा भी कई शानदार फीचर और सेफ्टी फीचर को दिया जा रहा है।

कितनी होगी सेफ

मेकर ने इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्‍टम, इलेक्‍ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्‍ट्रीब्‍यूशन सिस्‍टम, मल्‍टी कॉलिजन ब्रेक, ब्रेक डिस्‍क वाइपिंग, ब्रेक असिस्‍ट, एंटी स्लिप रेगुलेशन, इलेक्‍‍ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक सिस्‍टम, 6 एयरबैग, टायर प्रैशर डिफेलेशन वॉर्निंग, 3-पाइंट सीट बेल्‍ट, रियर सीट बेल्‍ट इंडीकेटर, 5 हेडरेस्‍ट, रियर पार्किंग सेंसर, रियर फॉग लैंप, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर और वॉशर को दिया है।

बेस वेरिएंट में इतने फीचर्स

फॉक्‍सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट को कई शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, ऑल वेदर लाइट, कॉर्नरिंग लाइट, ऑटो लेवलिंग हेडलाइट, फंक्‍शनल रूफ रेल, बॉडी कलर्ड डोर मिरर और एलईडी इंडीकेटर, 16 इंच स्‍टील व्‍हील, सीक्‍वेंशल टर्न रियर इंडीकेटर, इनफिनिटी एलईडी टेल लैंप, रियर एसी वेंट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्‍ट, एंबिएंट लाइट, 6स्‍पीकर, वायर्ड एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, स्‍मार्ट टच क्‍लाइमेट्रॉनिक एसी, इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल डोर मिरर, इंजन स्‍टार्ट/स्‍टॉप को दिया गया है।

 

Trim Plan Standard Features (Comfortline)

Powertrain: 1.0 L TSI, 6-MT | Price: INR 10.99 Lacs (ex-showroom)

No. Features No. Features
1 Engine idle Start/ stop 21 Electronic differential lock system
2 Full LED Headlamps with LED DRL 22 Front Dual Airbags
3 All weather lights with static cornering 23 Front Side Airbags
4 Auto Levelling Headlight 24 Curtain Airbags
5 Functional roof rails, black 25 Tire Pressure Deflation Warning
6 Body coloured door mirrors with LED 26 All seats with 3-point seat belts
7 Body coloured door handles 27 Rear seat belt indicator
8 40.6 cm R16 Steel wheels 28 5 headrests (for all passengers)
9 Rear tail lamps with sequential turn 29 Parking Sensor in rear
10 Infinity LED tail lamps 30 Height adjustable driver seat
11 Driver side footrest 31 Rear fog lamp
12 Passenger side sunvisor with mirror 32 Rear defogger
13 Rear AC vents 33 Rear wiper and washer
14 Front centre armrest, sliding 34 6 Speakers
15 Ambient light pack 35 Wired App-Connect (Android/Apple)
16 ESC, ABS and EBD 36 Smart touch climatronic AC
17 Multi-Collision brakes (MCB) 37 Multi-Function Steering wheel
18 Brake disc wiping 38 Electrically adjustable door mirrors
19 Brake assist (BA) 39 Adjustable dual rear AC Vents
20 Anti-slip regulation (ASR) 40 Height adjustable head restraints

 

मिलेगा 1 इंजन

ताइगुन के बेस वेरिएंट को सिर्फ एक ही इंजन ऑप्‍शन के साथ लाया गया है। इसमें 1.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिल रहा है। जो इसे 85 किलोवाट और 178 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसमें गियरबॉक्‍स का भी ऑप्‍शन नहीं मिलेगा, सिर्फ 6स्‍पीड मैनुअल गियरबॉक्‍स दिया गया है।

सिर्फ इतनी है प्राइज 

मेकर ने इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को इंडियन मार्केट में 10.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है।

करना होगा मुकाबला

फॉक्‍सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट को इंडिया में पहले से ही मौजूद Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Mahindra Scorpio, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, MG Astor के साथ मुकाबला करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular