ऑटोमोबाइल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया में यंगस्टर्स को ऐसी बाइक्स सबसे ज्यादा पसंद आती हैं जो न सिर्फ देखने में स्टाइलिश हों बल्कि उनके इंजन भी काफी अच्छा परफॉर्म करते हों। 2 लाख रुपये से कम के बजट में ऐसी कौन सी परफॉर्मेंस बाइक्स के ऑप्शंस (performance bike under 2 lakh) मिलते हैं। ये जानते हैं।
Bajaj Pulsar NS 400Z- performance bike
इंडियन बाइक मेकर बजाज पल्सर सीरीज में Bajaj Pulsar NS 400Z को ऑफर करती है। यह बाइक नेकेड सेगमेंट में आने वाली स्टाइलिश और परफॉर्मेंस दोनों का मेल है। 2 लाख से कम प्राइज़ के साथ इस बाइक में 373 सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन, 40 पीएस पावर और 35 न्यूटन मीटर टॉर्क, एलईडी लाइट्स, एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइडिंग मोड्स, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।
Yamaha R15 V4
यामाहा भी अंडर 2 लाख के बजट में Yamaha R15 V4 को ऑफर करती है। इस बाइक को फुली फेयर्ड डिजाइन के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 155 सीसी लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन, 18.1 बीएचपी पावर, 14.2 न्यूटन मीटर टॉर्क, एलईडी लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एबीएस, यूएसडी फॉर्क्स मिलता है।
TVS Apache RTR 200 4V
टीवीएस अपाचे आरटीआर 200 4वी बाइक भी नेकेड परफॉर्मेंस बाइक सेगमेंट (budget sports bikes India) में काफी शानदार ऑप्शन है। इसमें 197.75 सीसी एयर/ऑयल कूल्ड इंजन, 20.54 बीएचपी पावर, 17.25 न्यूटन मीटर टॉर्क, प्री-लोड एडजस्टेबल फ्रंट और रियर सस्पेंशन, राइडिंग के तीन मोड्स, एबीएस मोड्स, एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर्स जैसे फीचर्स आते हैं।
Hero XTreme 250 R
हीरो मोटो कॉर्प भी बजट परफॉर्मेंस सेगमेंट में नेकेड बाइक Hero XTreme 250 R को ऑफर करती है। इस बाइक में 249 सीसी लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन, 30 पीएस की पावर, 25 न्यूटन मीटर टॉर्क, यूएसडी फॉर्क्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मोनोशॉक सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

PC-Heromotocorp
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply