HomeAutomobiles2026 Yamaha Fascino भारत में हुआ Launch, क्‍या हुए बदलाव और कितनी...

2026 Yamaha Fascino भारत में हुआ Launch, क्‍या हुए बदलाव और कितनी है Price

2026 Yamaha Fascino इंडियन मार्केट में लॉन्‍च हो गया है। इस स्‍कूटर के 2026 वर्जन में कौन से चेंज किए गए हैं। कितना ताकतवर इंजन दिया गया है। क्‍या Price रखी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Yamaha Fascino को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया गया है। मेकर ने इस स्‍कूटर को किस तरह के अपडेट के साथ लॉन्‍च किया है। कितना ताकतवर इंजन दिया है। ककौन से फीचर्स दिए हैं। क्‍या प्राइज रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 Yamaha Fascino Launch हुआ

यामाहा ने अपने खूबसूरत स्‍कूटर्स में से एक फैसिनो को अपडेट करने के बाद लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस स्‍कूटर में कॉस्‍मैटिक चेंज किए हैं। जिसके बाद यह पहले से ज्‍यादा स्‍पोर्टी और तेज हो गया है।

हुए ये बदलाव

मेकर ने इस स्‍कूटर की टेल को छोटा कर दिया है साथ में इस स्‍कूटर की टेल लाइट को भी नए डिजाइन में अपडेट किया है। इसके अलावा इस स्‍कूटर में कोई बड़ा चेंज नहीं हुआ है।

मिलता है 125CC इंजन

यामाहा फैसिनो में मेकर 125 सीसी के फ्यूल इंजेक्‍टिड इंजन को देती है। जो इस स्‍कूटर के लिए 6 किलोवाट पावर और 10.3 न्‍यूटन मीटर के टॉर्क को जेनरेट करता है। इस स्‍कूटर को CVT गियरबॉक्‍स के साथ लाया जाता है।

मिलते हैं शानदार फीचर्स

यामाहा अपने फैसिनो स्कूटर को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर करती है। इस स्‍कूटर में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, 21 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन और आंसर बैक फंक्शन जैसे फीचर्स को ऑफर किया जा रहा है। इस स्‍कूटर के बेस वेरिएंट Fascino Drum को Vivid Red, Metallic Black, Metallic White, मिड वेरिएंट Fascino Disc को Cool Blue Metallic, Metallic Light Green और Dark Matte Blue जबकि टॉप वेरिएंट Fascino S को Matte Grey, Matte Black कलर ऑप्‍शन में लाया गया है।

नया मोबिलिटी सॉल्‍यूशन मिला

यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप के चेयरमैन हाजिमे आओटा ने कहा कि यामाहा फासिनो का सफर हमारे ग्राहकों के साथ आगे बढ़ने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जहां 15 लाख यूनिट उत्पादन का हमारा मील का पत्थर हमारे उत्पादों पर रखे गए भरोसे का एक सशक्त प्रमाण है, वहीं हम सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज के युवाओं की पसंद अधिक विविधतापूर्ण और परिष्कृत शैली की ओर बढ़ रही है, ऐसे में नई फासिनो को सोच-समझकर एक ट्रेंडसेटिंग, यूनिसेक्स मोबिलिटी सॉल्यूशन में रूपांतरित किया गया है।

इतनी है Price

यामाहा फैसिनो के बेस वेरिएंट Fascino Drum को 76500 रुपये, Fascino Disc को 88 हजार रुपये और Fascino S को 95200 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular