HomeAutomobilesTata Motors ने रचा नया इतिहास, लखनऊ प्लांट से निकली 10 लाखवीं...

Tata Motors ने रचा नया इतिहास, लखनऊ प्लांट से निकली 10 लाखवीं बस

Tata Motors इंडिया में सालों से कमर्शियल सेगमेंट में बसों को ऑफर कर रही है। मेकर के लखनऊ प्‍लांट ने नई उपलब्‍धि को हासिल करते हुए 10लाखवीं बस का उत्‍पादन कर लिया है।

Tata Motors इंडिया में सालों से कमर्शियल सेगमेंट में बसों को ऑफर कर रही है। मेकर के लखनऊ प्‍लांट ने नई उपलब्‍धि को हासिल करते हुए 10लाखवीं बस का उत्‍पादन कर लिया है। इस मौके पर किस तरह से सेलिब्रेट किया। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Motors ने बनाया रिकॉर्ड

टाटा मोटर्स ने कमर्शियल व्‍हीकल सेगमेंट में नया रिकॉर्ड बनाते हुए लखनऊ प्‍लांट से 10 लाखवीं बस के उत्‍पादन को हासिल किया है। इस मौके पर टाटा ने इलेक्‍ट्रिक बस को उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने हरी झंडी दिखाई।

तीन दशकों में हासिल किया मुकाम

टाटा का लखनऊ का यह प्‍लांट 1992 से कार्यरत है और करीब तीन दशकों में इस बड़ी उपलब्‍धि को हासिल किया गया है।

सफलता दिखाती है तंत्र की मजबूती

इस मौके पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में टाटा मोटर्स की इस उपलब्‍धि से पता चलता है कि यहां पर पारिस्‍थितिकी तंत्र कितना मजबूत है। यहां पर रोजगार सृजन, कौशल विकास और टिकाऊ सामाजिक-आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया जा रहा है।

अगले 5 सालों में 20 लाख का लक्ष्‍य

सीएम योगी के साथ टाटा मोटर्स की ओर से टाटा समूह के अध्‍यक्ष एन चंद्रशेखरन भी मौजूद थे। उन्‍होंने अपने लक्ष्‍य को बढ़ाते हुए कहा कि अगले पांच सालों में यहां से 20 लाख वाहनों का उत्‍पादन करने की लक्ष्‍य है। जबकि इसके पहले 30 सालों में 10 लाख वाहनों के उत्‍पादन को हासिल किया गया है। इससे पता चलेगा कि यहां पर कितनी तेजी से उत्‍पादन किया जाएगा।

ये भी हैं खूबियां

टाटा मोटर्स का लखनऊ प्‍लांट करीब 8 हजार प्रत्‍यक्ष कर्मचारियों को रोजगार दे रहा है। इस प्‍लांट को मेकर ने 1980 दशक के मध्‍य में शुरू किया गया था। तब राज्‍य की सरकार ने देवा रोड पर 6 हजार एकड़ की जमीन को उपलब्‍ध करवाया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular