HomeAutomobilesआ गया Mahindra BE 6 SPORTEQ का ऑफिशियल टीजर अपडेट! कूपे-डिज़ाइन, ट्रिपल-स्क्रीन...

आ गया Mahindra BE 6 SPORTEQ का ऑफिशियल टीजर अपडेट! कूपे-डिज़ाइन, ट्रिपल-स्क्रीन और क्‍या मिलेगा

Mahindra BE 6 Sporteq को अब लॉन्‍च करने की डेट फाइनल हो गई है। मेकर ने Teaser में क्‍या डिटेल दी हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra BE 6 Sporteq को अब इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने की डेट फाइनल पक्‍की हो चुकी है। इसके पहले रिलीज किए गए Teaser में मेकर ने क्‍या डिटेल्‍स दी हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही Mahindra BE 6 Sporteq

महिंद्रा अपनी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी बीई 6 के स्‍पोर्टेक एडिशन को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने जा रही है। इसके लिए मेकर ने ऑफिशियली अनाउंसमेंट भी कर दी है।

आ गया पहला टीजर

मेकर ने लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी के नए एडिशन का पहला वीडियो टीजर भी रिलीज कर दिया है। इस 20 सेकेंड के टीजर में एसयूवी के एक्‍सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक की झलक को दिखा दिया गया है।

क्‍या होगा अपडेट

टीजर में जो दिखाया गया है उसके हिसाब से तो एसयूवी में ज्‍यादातर कॉस्‍मैटिक चेंज ही होंगे। जिसमें नया एक्‍सटीरियर पेंट स्‍कीम, XEV9e की तरह एलईडी टेल लाइट, साइड व्‍यू मिरर पर इंडीकेटर, इंटीरियर में प्रीमियम सीट्स, BE 6 बैजिंग, वेंटिलेटिड सीट, नया ड्राइविंग मोड भी मिल सकता है।

क्‍या बढ़ेगी रेंज

महिंद्रा की ओर से BE6 के Top वेरिएंट Pack Three में 79 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिसको एक बार फुल चार्ज करने के बाद 683 किलोमीटर की MIDC रेंज मिलती है। साथ में जो मोटर दी है उससे 210 किलोवाट की पावर और 380 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। नए एडिशन में और ज्‍यादा बेहतर बैटरी और मोटर मिल सकती है।

कब हो रही Launch

मेकर ने टीजर में ही बताया है कि Mahindra BE 6 Sporteq को 15 August 2026 को लाया जाएगा। अब इस दिन इसका सिर्फ डेब्‍यू होगा या फिर इसकी प्राइज को भी रिवील किया जाएगा, इसकी डिटेल अभी नहीं मिली है।

हो सकता है Limited Edition

मेकर इस एसयूवी को स्‍पोर्टेक नाम के नए एडिशन को लिमिटेड यूनिट्स की तरह भी ऑफर कर सकती है। जिस तरह Batman Edition को सिर्फ 999 यूनिट्स में ऑफर किया गया था। इससे यह ज्‍यादा एक्‍सक्‍लूसिव एडिशन हो सकता है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular