HomeAutomobiles360-डिग्री कैमरा, 5-स्टार सेफ़्टी के साथ Skoda Slavia Facelift का प्रोडक्‍शन हुआ...

360-डिग्री कैमरा, 5-स्टार सेफ़्टी के साथ Skoda Slavia Facelift का प्रोडक्‍शन हुआ शुरू; October में होगी Launch

Skoda Slavia Facelift का प्रोडक्‍शन शुरू हो गया है। इसमें कौन से Features, Engine Options किस Price पर कब तक मिलेंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Skoda Slavia Facelift का प्रोडक्‍शन शुरू हो गया है। इसमें कौन से Features, Engine Options किस Price पर कब तक मिलेंगे। ऑफिशियली इसे कब तक Launch किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Skoda Slavia Facelift का प्रोडक्‍शन शुरू

स्‍कोडा ने बताया है कि उन्‍होंने अपनी मिड साइज सेडान कार स्‍लाविया के फेसलिफ्ट वर्जन का प्रोडक्‍शन भी शुरू कर दिया है। फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले ही इस कार का प्रोडक्‍शन महाराष्‍ट्र के पुणे में चाकन के प्‍लांट में शुरू किया गया है।

मिले कई नए फीचर्स

स्‍कोडा स्‍लाविया के मिड लाइफ अपडेट में इस कार को कई नए फीचर्स भी दे दिए गए हैं। इनमें से कुछ फीचर्स तो ऐसे हैं जो इस सेगमेंट की किसी भी कार में नहीं दिए जा रहे हैं। इन फीचर्स में रियर सीट पर मसाज फंक्‍शन, 360 डिग्री सरांउड व्‍यू कैमरा, गूगल क्‍लाउड के साथ एआई जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा इस कार में एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, सीक्‍वेंशल इंडीकेटर, नए अलॉय व्‍हील्‍स, नया इंटीरियर, मसाज सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, नेक्‍स्‍ट जेन 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स, 16 इंच व्‍हील दिया है।

मिलता है ताकतवर इंजन

स्‍कोडा ने इस कार में पहले की तरह ही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टीएसआई इंजन के ऑप्‍शंस दिए हैं। 1.0 टीएसआई इंजन के साथ 6स्‍पीड मैनुअल और 8स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन मिलते हैं।

1.5 लीटर टीएसआई इंजन के साथ 7स्‍पीड डीएसजी गियरबॉक्‍स मिलता है। अब इस वेरिएंट में रियर में भी डिस्‍क ब्रेक को अपडेट किया गया है।

कब होगी लॉन्‍च

स्‍कोडा इस कार को पहले रिवील कर चुकी है। लेकिन तब इसकी प्राइज को अनाउंस नहीं किया था। लेकिन अब इस कार की प्राइज को October 2026 के शुरू में ही अनाउंस कर दिया जाएगा।

अब तक कितनी सेल

मेकर ने बताया है कि इस कार को इंडिया में जब पहली बार लॉन्‍च किया था, तब से अब तक इसकी 80 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की सेल की जा चुकी है। जिस वजह से मिड साइज सेडान कार सेगमेंट का 30 फीसदी हिस्‍सा इसी कार के पास है। किनसे मिलेगी चुनौती
इंडियन मार्केट में इस सेडान कार को सीधे सीधे Honda City, Hyundai Verna, Volkswagen Virtus से चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Maruti, Tata, Hyundai, Skoda की 6 Upcoming EVs का कम्प्लीट रिपोर्ट कार्ड, 12 महीनों में होंगी लॉन्‍च

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular