HomeTechnologyFitbit Air भारत में अक्टूबर में होगा लॉन्च, बिना स्क्रीन के करेगा...

Fitbit Air भारत में अक्टूबर में होगा लॉन्च, बिना स्क्रीन के करेगा फिटनेस ट्रैकिंग; जानें फीचर्स और कीमत

Google Fitbit Air: Google ने Fitbit Air को अक्टूबर 2026 में भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है, हालांकि इसकी भारतीय कीमत और सटीक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है।

Google Fitbit Air Price: Google ने भारत में अपने नए स्क्रीन-फ्री फिटनेस ट्रैकर Fitbit Air को अक्टूबर 2026 में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। यह डिवाइस 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2, HRV, स्लीप ट्रैकिंग और AFib अलर्ट जैसे फीचर्स के साथ आता है।

कंपनी ने अभी भारत में इसकी कीमत और सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। ग्लोबल मार्केट में इसकी शुरुआती कीमत 99.99 डॉलर (भारतीय रूपये में लगभग 9,400 रुपये) रखी गई थी।

ये भी पढ़ें:- Google Pixel Watch 5 भारत में लॉन्च, 40 घंटे तक की बैटरी और Gemini AI का सपोर्ट

अक्टूबर में भारत आएगा Fitbit Air

Google ने भारत में अपने फिटनेस ट्रैकर पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने ऐलान किया है कि Fitbit Air को अक्टूबर 2026 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट, भारतीय कीमत, उपलब्ध कलर और बिक्री के चैनल से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

कंपनी ने ‘Made by Google’ इवेंट की ब्रीफिंग के दौरान Fitbit Air को पिंक कलर के Performance Loop Band के साथ प्रदर्शित किया। ऐसे में उम्मीद है कि भारत में कम से कम यह वेरिएंट उपलब्ध कराया जा सकता है। बाकी विकल्पों की जानकारी लॉन्च के करीब मिलने की संभावना है।

Amazon India पर पहले ही दिखा था ट्रैकर

Fitbit Air की भारत में एंट्री की चर्चा उस समय और तेज हो गई थी, जब यह डिवाइस Amazon India पर लिस्टेड नजर आया। फिलहाल प्लेटफॉर्म पर इसकी अलग-अलग लिस्टिंग में कीमत भी अलग दिखाई दे रही है।

ब्लैक Performance Loop Band वाले मॉडल की कीमत 17,380 रुपये, जबकि एक अन्य लिस्टिंग में Fitbit Air का प्राइस 17,630 रुपये है। वहीं, पिंक कलर वाला मॉडल Amazon India पर थर्ड-पार्टी सेलर्स के जरिए 18,490 रुपये में लिस्टेड है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये Amazon पर दिखाई दे रही कीमतें हैं और Google ने अभी भारत के लिए Fitbit Air की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है।

ग्लोबल मार्केट में 9,400 रुपये से शुरू हुई थी कीमत

Google ने Fitbit Air को मई में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में पेश किया था। वहां इसकी शुरुआती कीमत $99.99 (लगभग 9,400 रुपये) रखी गई थी।

ग्लोबल यूजर्स को डिवाइस के साथ Google Health Premium का तीन महीने का ट्रायल भी मिलता है, जिसमें Google Health Coach टूल्स का एक्सेस शामिल है। Fitbit Air को अलग-अलग जरूरत और स्टाइल के हिसाब से तीन तरह के इंटरचेंजेबल बैंड्स—Performance Loop Band, Active Band और Elevated Modern Band—के साथ पेश किया गया है।

स्क्रीन नहीं है, फिर भी हेल्थ ट्रैकिंग पर पूरा फोकस

Fitbit Air की सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीन-फ्री डिजाइन है। यानी इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है। Google का कहना है कि स्क्रीन हटाने का मकसद यूजर को नोटिफिकेशन्स और अलर्ट्स से होने वाली लगातार रुकावट से दूर रखना है।

यह ट्रैकर पूरे दिन पहने रहने के लिए डिजाइन किया गया है और हेल्थ से जुड़ी कई अहम जानकारियां ट्रैक करता है। इसमें 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, हार्ट रिदम ट्रैकिंग के साथ AFib अलर्ट्स, SpO2 सेंसर के जरिए ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटरिंग, रेस्टिंग हार्ट रेट, हार्ट रेट वेरिएबिलिटी (HRV) और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

ये भी पढ़ें:- iQOO Z11 की लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, यहां जानें इस नए फोन की हर एक डिटेल्स

कुल मिलाकर, Fitbit Air उन यूजर्स के लिए अलग तरह का विकल्प बन सकता है जो फिटनेस और हेल्थ डेटा पर नजर रखना चाहते हैं, लेकिन स्मार्टवॉच जैसी स्क्रीन और लगातार आने वाले नोटिफिकेशन्स से बचना चाहते हैं। भारत में इसकी असली कीमत और उपलब्धता की तस्वीर अक्टूबर के लॉन्च के करीब ही साफ होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular