Jeep Compass 85th Anniversary Edition Launch हो चुका है। इंडियन मार्केट में ऑफर किए गए इस एडिशन में मेकर ने क्या खूबियां दी हैं। क्या प्राइज रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Jeep Compass 85th Anniversary Edition Launch हुआ
इंडियन मार्केट में अमेरिकन मसल कार मेकर जीप ने कम्पास एसयूवी के 85 एनिवर्सिरी एडिशन को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन को 85 साल पूरे होने के मौके पर ऑफर किया गया है।

क्या हैं खूबी
जीप ने कम्पास के 85 एनिवर्सिरी एडिशन में कई कॉस्मैटिक अपडेट किए हैं। जिसके बाद यह पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही है। इसमें लिमिटेड एडिशन बैजिंग, ग्लॉस ब्लैक 18 इंच अलॉय व्हील्स, ऑल ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ गोल्ड एसेंट्स, एंबिएंट लाइटिंग, इलूमिनेटिड स्काईरूफ, डिजिटल आईआरवीएम के साथ फ्रंट और रियर डैशकैम को दिया गया है।
बुकिंग हुई शुरू
मेकर ने बताया है कि इस एडिशन की सिर्फ 85 यूनिट्स को ही बिक्री के लिए ऑफर किया गया है। इसलिए इसे बुक करने के लिए ऑफलाइन डीलरशिप या ऑनलाइन वेबसाइट पर बुकिंग ली जा रही है।
खास कस्टमर्स के लिए बनाई एसयूवी
इस लॉन्च पर बोलते हुए स्टेलंटिस इंडिया के ऑटोमोटिव ब्रांड्स के बिज़नेस हेड और डायरेक्टर, कुमार प्रियेश ने कहा कि जीप कम्पास हमेशा से भारत में जीप की कहानी का अहम हिस्सा रही है। इसने ब्रांड की शानदार क्षमता, डिज़ाइन और असलियत को उन ग्राहकों तक पहुँचाया है जो अपनी SUV से ज़्यादा की उम्मीद करते हैं। चूँकि जीप दुनिया भर में अपने 85 साल पूरे होने का जश्न मना रही है, इसलिए कम्पास 85th एनिवर्सरी एडिशन इस मशहूर मॉडल को एक खास नया रूप देता है। एनिवर्सरी से प्रेरित खास स्टाइलिंग, चुनिंदा एक्सेसरीज़ और सुरक्षा तकनीकों के साथ, यह स्पेशल एडिशन उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो ऐसी कम्पास चाहते हैं जो और भी ज़्यादा पर्सनल, इंटेलिजेंट और एक्सक्लूसिव लगे।
क्या है प्राइज
जीप कम्पास के 85 एनिवर्सिरी एडिशन की एक्स शोरूम प्राइज 26.70 लाख रुपये रखी है।
ये भी पढ़ें
MG Windsor EV Indulge Edition: कंपनी देगी ऐसा शानदार फ़ीचर, सफर के दौरान अब रियर सीट वाले नहीं होंगे बोर
Tata Motors और Stellantis ने साइन की बड़ी Deal, अब होगी बाकी मेकर्स को टेंशन
Festive Season में Limited-Edition SEALION 7 Launch हुई; सिर्फ 150 यूनिट्स ही मिलेंगी, क्या है Price
आ गई Volvo EX 90; 625KM Range के साथ मिले कौन से Features, कितनी है Price













Leave a Reply