HomeTechnologyboAt PartyPal Series: 8 नए स्पीकर्स की एंट्री, Karaoke ProTuner के साथ...

boAt PartyPal Series: 8 नए स्पीकर्स की एंट्री, Karaoke ProTuner के साथ पार्टी में आएगा नया मजा

boAt PartyPal Series Launched: boAt ने भारत में PartyPal सीरीज के 8 नए स्पीकर लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 9,499 रुपये से 24,999 रुपये तक है।

boAt PartyPal Series Price: अगर घर पर पार्टी हो, दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर हो या फिर कराओके नाइट का प्लान, तो म्यूजिक के बिना माहौल अधूरा सा लगता है।

इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए boAt ने भारतीय बाजार में अपनी नई PartyPal स्पीकर सीरीज पेश की है। इस लाइनअप में कंपनी ने एक साथ आठ नए मॉडल लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 9,499 से शुरू होकर 24,999 तक जाती है।

ये भी पढ़ें:- Tecno Pova 8 Pro 5G: 18 अगस्त को भारत में एंट्री, पीछे मिलेगा खास Alive Matrix Display; जानें कीमत-फीचर्स

नई सीरीज में PartyPal 650, PartyPal 600 Plus, PartyPal 500, PartyPal 390 Plus, PartyPal 230, PartyPal Boom, PartyPal Ultra और PartyPal Rumbl शामिल हैं। कंपनी का फोकस इन स्पीकर्स के जरिए सिर्फ तेज आवाज देने पर नहीं, बल्कि पार्टी और कराओके एक्सपीरियंस को ज्यादा इंटरैक्टिव बनाने पर है।

Karaoke ProTuner बनेगा कराओके का खास हिस्सा

क्या हैं फीचर्स?

PartyPal सीरीज का सबसे दिलचस्प फीचर Karaoke ProTuner है। ये फीचर रियल टाइम में वोकल्स को ऑटो-ट्यून करने का काम करता है। यानी अगर आपकी सिंगिंग स्किल बहुत शानदार नहीं भी है, तो भी कराओके करते समय आवाज को बेहतर बनाने में ये फीचर मदद कर सकता है।

इसके साथ स्पीकर्स में boAt Signature Sound, इन-बिल्ट DJ कंट्रोल्स और डायनेमिक RGB लाइटिंग दी गई है। म्यूजिक के साथ बदलती लाइटिंग पार्टी के माहौल को और ज्यादा मजेदार बनाने का काम करती है।

PartyPal 650 में मिलेगा 300W तक का साउंड

सीरीज का टॉप मॉडल PartyPal 650 है, जिसमें कंपनी ने 300W तक का boAt Signature Sound दिया है। इसमें Karaoke ProTuner के साथ दो UHF वायरलेस माइक्रोफोन भी मिलते हैं। इसके अलावा इन-बिल्ट DJ ट्रैक और Bass Drop Pad जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

स्पीकर की RGB LEDs म्यूजिक के साथ सिंक होती हैं, जिससे पार्टी के दौरान विजुअल इफेक्ट भी देखने को मिलता है। खास बात ये है कि यूजर्स boAt Hearables App के जरिए स्पीकर को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।

कनेक्टिविटी के मामले में भी पूरी तैयारी

PartyPal 650 में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3, TWS Mode, AUX, USB और TF कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें गिटार और वायर्ड माइक्रोफोन को कनेक्ट करने का विकल्प भी मिलता है।

पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए स्पीकर में बिल्ट-इन व्हील्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, ये पांच घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है। यानी इसे घर में एक जगह रखने के बजाय जरूरत के हिसाब से आसानी से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Nokia 2660 Flip 4G: कम कीमत में मिल रहा क्लासिक फ्लिप फोन, 4G और 1450mAh बैटरी समेत ये हैं खूबियां

क्या है कीमत और कहां से खरीदें?

boAt PartyPal सीरीज की कीमत 9,499 से शुरू होकर 24,999 तक जाती है। कंपनी ने इस सीरीज को अपनी वेबसाइट के अलावा Amazon, Flipkart और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है।

कुल मिलाकर, PartyPal सीरीज में boAt ने सिर्फ साउंड पर फोकस करने के बजाय कराओके, DJ कंट्रोल, RGB लाइटिंग और पोर्टेबिलिटी जैसे फीचर्स को एक साथ जोड़ने की कोशिश की है। खासतौर पर उन लोगों के लिए ये लाइनअप दिलचस्प हो सकता है जो घर पर पार्टी या छोटे-बड़े गेट-टुगेदर के दौरान म्यूजिक के साथ कराओके का भी मजा लेना पसंद करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular