HomeTechnologyPoco M8x 5G की भारत में एंट्री होगी जल्द, 20 हजार से...

Poco M8x 5G की भारत में एंट्री होगी जल्द, 20 हजार से कम हो सकती है कीमत; जानें और बाकी फीचर्स के बारे में

Poco M8x 5G Lauch Date: Poco M8x 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रहने की उम्मीद है। फोन में 120Hz वाली 6.9-इंच डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर, 4GB RAM, 128GB स्टोरेज और 6,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Poco M8x 5G Price: POCO भारत में अपनी M8 सीरीज को एक और नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी जल्द Poco M8x 5G को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।

खास बात ये है कि फोन की लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी ने इसका डिजाइन टीज करना शुरू कर दिया है। लॉन्च से पहले ही फोन की संभावित कीमत और कुछ हार्डवेयर डिटेल्स भी सामने आ गई हैं।

M8 सीरीज में कंपनी पहले से Poco M8 और हाल ही में Poco M8 Power को पेश कर चुकी है। ऐसे में नया M8x 5G इस लाइनअप में एक अलग प्राइस सेगमेंट को टारगेट कर सकता है।

कीमत कितनी हो सकती है?

Poco M8x 5G की कीमत को लेकर टिपस्टर योगेश बरार ने X पर जानकारी शेयर की है। उनके मुताबिक, भारत में इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जा सकती है।

अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो फोन M8 सीरीज के मौजूदा मॉडल्स के बीच एक दिलचस्प विकल्प बन सकता है।

तुलना करें तो Poco M8 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये थी, जबकि हाल ही में आए Poco M8 Power 5G की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई थी। ऐसे में M8x 5G की कीमत 20 हजार रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।

Poco M8x 5G Specifications: मिल सकते हैं ये फीचर्स

लीक हुई जानकारी के अनुसार, Poco M8x 5G में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी जा सकती है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन का अनुभव बेहतर हो सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिल सकती है।

बैटरी की बात करें तो Poco M8x 5G में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर काम कर सकता है।

Poco M8x 5G Design: ग्रीन कलर में दिखा नया लुक

फोन के डिजाइन को लेकर कंपनी ने एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के जरिए संकेत दिए हैं। इसके मुताबिक, स्मार्टफोन को Flipkart के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे टेक्सचर्ड फ्लैट पैनल दिखाई देता है। इसके टॉप-लेफ्ट हिस्से में चौकोर आकार का कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। टीजर में फोन ग्रीन कलर में नजर आया है, जिसके फ्रेम और कैमरा आइलैंड के आसपास गोल्डन डिटेलिंग इसे अलग लुक देती है।

फोन के दाईं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन दिखाई देते हैं, जबकि बाईं ओर का हिस्सा काफी साफ रखा गया है। फिलहाल कैमरा सेटअप और बाकी फीचर्स को लेकर कंपनी की तरफ से पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

लॉन्च डेट का अभी इंतजार

Poco ने फिलहाल M8x 5G की आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। हालांकि डिजाइन टीज किए जाने और संभावित स्पेसिफिकेशन्स सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा सकती है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular