HomeAutomobilesErtiga या Safari पर पैसा फंसाने से पहले तुरंत देख लें, जल्द...

Ertiga या Safari पर पैसा फंसाने से पहले तुरंत देख लें, जल्द लॉन्च होंगी 4 धाकड़ 7-Seater SUVs

Upcoming 7 Seater SUVs: इंडिया में अगले कुछ महीनों में 1 या 2 नहीं बल्कि पूरी 4 नई सेवन सीटर एसयूवी आ रही हैं। कौन सा मेकर किस एसयूवी को ला रहा है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Upcoming 7 Seater SUVs: इंडिया में अगले कुछ महीनों में 1 या 2 नहीं बल्कि पूरी 4 नई सेवन सीटर एसयूवी आ रही हैं। कौन सा मेकर किस एसयूवी को ला रहा है। कब इन एसयूवी को Launch किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही 7 Seater SUVs

इंडियन मार्केट में काफी कम सालों में ही सबसे ज्‍यादा मार्केट कैप्‍चर करने वाला सेगमेंट एसयूवी का है। इस सेगमेंट में भी अब 4 नई 7 सीटर एसयूवी को लाया जा रहा है।

MG Adapt EV

एमजी इंडियन मार्केट में नई 7 सीटर इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को लॉन्‍च कर रही है। इस एसयूवी को ऑफिशियली 26 August 2026 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसे मिड साइज इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा। जहां इसे Kia Carens Clavis EV, BYD की 7 सीटर इलेक्‍ट्रिक एसयूवी और एमपीवी से चुनौती मिलेगी।

Kia Sorento होगी Launch

किआ 7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में डी सेगमेंट में सोरेंटो को लाने जा रही है। मेकर इस एसयूवी को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में 4 September 2026 को लॉन्‍च करेगी। इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster, Skoda Kodiaq जैसी एसयूवी से होगा।

Renault Duster 7 Seater

रेनो भी डस्‍टर के 7 सीटर अवतार को इंडिया मार्केट में लॉन्‍च करने वाली है। लेकिन अभी मेकर ने ऑफिशियली इसकी अनाउंसमेंट नहीं की है। माना जा रहा है कि इसको अगले फाइनेंशियल ईयर में लॉन्‍च किया जाएगा, लेकिन इसे फरवरी 2027 में होने वाले ऑटो एक्‍सपो में ले आया जाएगा। इसमें डस्‍टर की तरह ही 1.3 और 1.8 लीटर इंजन ऑप्‍शंस मिलेंगे।

Nissan Tekton 7 Seater

रेनो की तरह निसान भी इंडिया में अपने पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रही है। टेक्‍टॉन 5 सीटर को लॉन्‍च करने के बाद अब मेकर की निगाहें इसके 7 सीटर वर्जन को सफल तरीके से लॉन्‍च करने पर हैं। माना जा रहा है कि इस एसयूवी को भी डस्‍टर 7 सीटर के प्‍लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जाएगा और इसमें कॉस्‍मैटिक चेंज करके नई एसयूवी की तरह ऑफर कर दिया जाएगा। इसका भी February 2027 में होने वाले Auto Expo में डेब्‍यू करवाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular