Orient Electric Ecotech Volt Fan: मानसून के दौरान बिजली कटौती और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव की समस्या कई घरों में आम हो जाती है। ऐसे समय में पंखा बंद होने से गर्मी और उमस की परेशानी और बढ़ जाती है।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Orient Electric ने अपना नया Ecotech Volt सीलिंग फैन पेश किया है। इस फैन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई बिल्ट-इन रिचार्जेबल बैटरी है, जिसकी मदद से बिजली जाने के बाद भी ये 10 घंटे तक हवा दे सकता है।
28W BLDC मोटर के साथ कम बिजली की खपत
Orient Electric Ecotech Volt में 28W BLDC मोटर दी गई है। कंपनी के अनुसार ये मोटर पारंपरिक इंडक्शन सीलिंग फैन की तुलना में बिजली की खपत को 50 प्रतिशत तक कम कर सकती है। इससे लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान बिजली की बचत की उम्मीद की जा सकती है।
फैन में डबल बॉल-बेयरिंग असेंबली भी मौजूद है। इसके अलावा ये 120V से 280V तक के वाइड वोल्टेज रेंज में काम करने में सक्षम है। ऐसे में जिन इलाकों में वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या रहती है, वहां भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
पावर कट में मिलेगा 10 घंटे तक बैकअप
Ecotech Volt की सबसे खास बात इसकी इंटीग्रेटेड रिचार्जेबल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि पावर कट होने के बाद ये फैन 10 घंटे तक चल सकता है। यानी इसे चलाने के लिए अलग से इन्वर्टर या पावर सप्लाई की जरूरत नहीं होगी।
बैटरी की लाइफ को लेकर भी कंपनी ने जानकारी दी है। इसके मुताबिक बैटरी 500 चार्ज साइकल पूरे होने के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत तक कैपेसिटी बरकरार रख सकती है। ऐसे में बार-बार बिजली कटने वाले घरों के लिए ये फैन एक उपयोगी विकल्प बन सकता है।
दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध
Orient Electric Ecotech Volt को कंपनी ने Glacier Grey और White दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। ब्रांड इसे बिजली कटौती वाले इलाकों के लिए एनर्जी-एफिशिएंट और स्टैंडअलोन कूलिंग सॉल्यूशन के तौर पर पेश कर रहा है।
Orient Electric Ecotech Volt की कीमत और वारंटी
कीमत की बात करें तो Orient Electric Ecotech Volt की कीमत 6,799 रुपये रखी गई है। हालांकि, कंपनी की Freedom Sale के दौरान इसे फिलहाल 4,594 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये फैन Amazon.in समेत अन्य रिटेलर्स के माध्यम से उपलब्ध है।
वारंटी की बात करें तो फैन के साथ 3 साल की वारंटी दी जा रही है। वहीं, इसकी इंटीग्रेटेड बैटरी पर अलग से 1 साल की वारंटी मिलती है।
ये भी पढ़ें
Infinix GT 50 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे गेमिंग फीचर्स
Redmi 17C 5G की पहली सेल शुरू, ₹20,999 में मिलेगा 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी वाला फोन
फ्लिपकार्ट ने शुरू किया ‘द बिग बिलियन डेज 2026’, 8 अक्टूबर से Plus और BLACK मेंबर्स को Early Access; चेक करें डिटेल्स
Amazon Great Indian Festival 2026: आधी रात से शुरू हुई सेल, लाखों प्रोडक्ट्स पर मिल रही साल की सबसे कम कीमतें; चेक करें













Leave a Reply