HomeAutomobilesFestive Season 2026 से ठीक पहले उतरेंगी Maruti से Porsche तक की...

Festive Season 2026 से ठीक पहले उतरेंगी Maruti से Porsche तक की नई कारें, ये है September की लिस्‍ट

Upcoming Cars in September 2026: इंडिया में Festive Season शुरू होने से पहले कई Car Launch होंगी। इनमें कौन सी कारें हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Upcoming Cars in September 2026: इंडिया में Festive Season शुरू होने वाला है। लेकिन उससे पहले कई Car Launch हो रही हैं। कल से शुरू हो रहे महीने में कौन सी कारें बाजार में आ रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Sorento आएगी

किआ अपनी नई एसयूवी सोरेंटो को इंडियन मार्केट में फेस्टिव सीजन के शुरू होने से ठीक पहले लॉन्‍च कर रही है। मेकर ने इस एसयूवी को लॉन्‍च करने के लिए September 4 को चुना है। इस दिन ऑफिशियली इस फ्लैगशिप एसयूवी को इंडिया ले आया जाएगा। लॉन्‍च से पहले ही मेकर ने इसकी पूरी डिटेल लाइव कर दी है। इसे Toyota Fortuner वाले सेगमेंट में 3 रो और 7 सीट ऑप्‍शंस में लाया जा रहा है।

Maruti Baleno Facelift भी आएगी

इंडियन मार्केट में मारुति सबसे ज्‍यादा कारें बेचती है। मेकर प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में बलेनो को कई सालों से ऑफर कर रही है। अब इस कार के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने का सही समय भी आ चुका है। इसे ऑफिशियली 5 September 2026 को एक इवेंट में लॉन्‍च किया जा रहा है। नई बलेनो को ज्‍यादा अग्रेसिव लुक के साथ नए फीचर्स और इंजन मिलेगा। जिससे इसकी माइलेज भी बढ़ेगी और इसकी सेल और ज्‍यादा बढ़ सकती है।

New BMW 7 Series

लग्‍जरी कार मेकर बीएमडब्‍ल्‍यू भी अपनी 7 सीरीज को अपडेट के साथ सिंतबर में ही लॉन्‍च कर रही है। सबसे पहले 11 September 2026 को i7 का फेसलिफ्ट लाया जाएगा। जिसमें कई बड़े चेंज हुए हैं और कई शानदार फीचर्स को इंटीग्रेट किया गया है। इसके अलावा मेकर 7 सीरीज के पूरे पोर्टफोलियो को भी अपडेट कर सकती है। लेकिन पहले किस लाया जाएगा, अभी तक यह डिटेल सामने नहीं आ पाई है।

Porsche Cayenne Facelift

पोर्श की ओर से कैयेन को भी इंडिया में लाया जाता है। अब इसके इलेक्‍ट्रिक वर्जन को इंडियन कस्‍टमर्स के लिए लाया जा रहा है। इसे 30 September 2026 को ऑफिशियली लाया जाएगा। जिसे 1.77 करोड़ रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये के आस पास की प्राइज में ऑफर किया जाएगा। यह कार सिर्फ 4.8 सेकेंड में ही 0-100 KMPH से दौड़ सकती है और इसकी WLTP रेंज भी 542 KM के आस पास है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular