Mahindra Thar Facelift को इंडिया में Launch किया जाने वाला है। लॉन्च से पहले यह एसयूवी टेस्ट के टाइम नजर आई है। यहां से इसकी क्या डिटेल मिल रही हैं। कब तक इसके फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में लाया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra Thar Facelift होगी Launch
इंडियन एसयूवी मेकर महिंद्रा काफी अक्रामक तरीके से अपनी बिसात बिछाती है। इसी को आगे जारी रखते हुए मेकर ने तय किया है कि वह आने वाले कुछ हफ्तों में ही Mahindra Thar Facelift को Launch करेगी।
मिलेंगे कई अपडेट
मेकर ने इस एसयूवी को थोड़ा थोड़ा अपडेट करने की तैयारी कर ली है। इन्हीं अपडेट्स के साथ इसे फिलहाल टेस्ट किया जा रहा है। जिससे यह कंफर्म हो चुका है कि इसे जल्द ही अपडेट किया जा रहा है।
मिली क्या डिटेल
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस एसयूवी को अपडेट किया जा रहा है। जिसमें 5 स्लॉट्स फ्रंट ग्रिल, Thar Roxx वाले प्रोजेक्टर हेडलैंप, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील को दिया जाएगा।
कितना ताकतवर होगा इंजन
एसयूवी के फेसलिफ्ट को कॉस्मैटिक चेंज तक ही सीमित रखा जा सकता है। मैकेनिकली इसके इंजन में कोई चेंज नहीं होगा। इसकी करंट जेनरेशन की तरह ही फेसलिफ्ट में भी 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन के ऑप्शंस ही मिलेंगे। जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4X2, 4X4 के साथ आएगी।
कब हो रही लॉन्च
वैसे तो अभी मेकर की ओर से ऑफिशियली अनाउंस किया जाना बाकी है। लेकिन माना जा रहा है कि थार के फेसलिफ्ट को इंडिया में Diwali 2026 के आस पास ले आया जाएगा।
किससे मिलेगी चुनौती
वैसे तो थार को सीधे तौर पर किसी भी दूसरे मेकर की एसयूवी से चुनौती नहीं मिली। लेकिन फिर भी प्राइज के मामले में इसको मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में आने वाली Maruti Grand Vitara, Victoris, Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun के अलावा Maruti Jimny से चुनौती मिलती है।
ये भी पढ़ें
Maruti Victoris का दिखा कैमोफ्लान्ड वर्जन; जानिए फेसलिफ्ट आएगा या मिलेगी कोई एकदम नई Technology?
Ducati Hypermotard V2 और V2 SP बाइक्स इंडिया में Launch हुईं, शानदार Features और ताकतवर Engine के साथ कितनी है Price
कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! अब हर गाड़ी में अनिवार्य होगा AEB फीचर; MoRTH ने तय की है टाइमलाइन?
Paddle Shifters और धाकड़ Driving Modes के साथ आ रही Hyundai Bayon; जानिए कितनी हो सकती है Price?













Leave a Reply