HomeTechnology25 हजार से कम में Vivo का 5G फोन, 7200mAh बैटरी और...

25 हजार से कम में Vivo का 5G फोन, 7200mAh बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिल रही बड़ी डील; जानें सबकुछ

Flipkart पर Vivo Y31t 5G को बैंक ऑफर्स के बाद 24,695 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में 7,200mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और IP68 + IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अगर आपका बजट 25 हजार के आसपास है और आप ऐसा 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी के साथ दमदार फीचर्स मिलें, तो Vivo Y31t 5G पर मिल रही मौजूदा डील आपके लिए काम की हो सकती है।

ये फोन Flipkart पर लिस्टेड है और बैंक ऑफर का फायदा लेने के बाद इसकी कीमत 25 हजार रुपये से नीचे पहुंच जाती है। खास बात ये है कि फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी के साथ Snapdragon प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलती है।

Vivo Y31t 5G की कीमत और ऑफर

Flipkart पर Vivo Y31t 5G की लिस्टेड कीमत 39,999 रुपये बताई गई है। हालांकि, फिलहाल फोन को बिना किसी बैंक ऑफर के 25,995 रुपये में खरीदा जा सकता है। उपलब्ध ऑफर्स का इस्तेमाल करने के बाद इसकी कीमत घटकर 24,695 रुपये तक पहुंच जाती है।

इसके अलावा Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,300 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। ऐसे में बैंक ऑफर का फायदा उठाकर फोन की प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।

पुराना स्मार्टफोन बदलने वाले ग्राहकों के लिए भी येां एक्सचेंज ऑफर मौजूद है। पुराने फोन के बदले 24,600 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। वहीं, अगर आप EMI पर फोन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए प्लान 914 रुपये से शुरू हो रहे हैं।

Vivo Y31t 5G के स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y31t 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसमें 1,250 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y31t 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

7,200mAh की बड़ी बैटरी

Vivo Y31t 5G की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7,200mAh की बैटरी शामिल है। कंपनी ने इसमें 44W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। बड़ी बैटरी की वजह से ये फोन उन यूजर्स के लिए खास तौर पर आकर्षक हो सकता है जो बार-बार फोन चार्ज नहीं करना चाहते।

स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं। इसके अलावा डिवाइस को IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

कुल मिलाकर, 25 हजार से कम की प्रभावी कीमत में Vivo Y31t 5G बड़ी 7,200mAh बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले और मजबूत डस्ट-वॉटर रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स के साथ एक दिलचस्प विकल्प बन जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular