-18°C तक ठंडा होगा फोन! Nubia ने लॉन्च किया Magnetic Phone Cooler Neo, डिटेल्स चेक करें

Nubia Magnetic Phone Cooler Neo हुआ लॉन्च।
Nubia Magnetic Phone Cooler Neo हुआ लॉन्च।

स्मार्टफोन पर लगातार गेम खेलने के दौरान डिवाइस का गर्म होना आम बात है। लंबे समय तक गेमिंग के अलावा फास्ट चार्जिंग और ज्यादा गर्म तापमान में फोन का हीट होना और बढ़ सकता है।

इसी परेशानी को कम करने के लिए Nubia ने चीन में अपना नया Magnetic Phone Cooler Neo पेश किया है। कंपनी इसे Ice Cream Cooler के नाम से प्रमोट कर रही है। इसकी बिक्री 10 सितंबर से JD.com पर शुरू होगी।

आइसक्रीम जैसा है कूलर का लुक

Nubia ने इस फोन कूलर के डिजाइन को भी काफी अलग रखा है। इसमें मैट ऑफ-व्हाइट फिनिश वाली स्क्वायर बॉडी दी गई है, जबकि इसके चारों कोनों को गोल आकार दिया गया है।

बॉडी पर नजर आने वाले छोटे-छोटे स्पेकल्स इसके लुक को वनीला कुकी या आइसक्रीम जैसा बनाते हैं। यानी यह सिर्फ कूलिंग डिवाइस ही नहीं बल्कि देखने में भी काफी आकर्षक नजर आता है।

-18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकती है कूलिंग प्लेट

Nubia Magnetic Phone Cooler Neo में फोन से गर्मी हटाने के लिए 36×36mm Thermoelectric Cooling (TEC) प्लेट लगाई गई है। इसके अलावा इसमें कोल्ड-फोर्ज्ड एल्युमिनियम हीटसिंक और एल्युमिनियम हीट-स्प्रेडिंग प्लेट भी मौजूद है।

कंपनी के मुताबिक, यह कूलर अधिकतम 25W पावर लेता है और इसकी कूलिंग प्लेट का तापमान -18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। Nubia का दावा है कि हैवी यूज के दौरान यह फोन का तापमान 60 डिग्री तक कम कर सकता है।

6000 RPM की रफ्तार से चलेगा फैन

कूलिंग सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए इसमें 7-ब्लेड फैन दिया गया है। यह फैन अधिकतम 6,000 RPM की स्पीड पर काम कर सकता है। इसकी एक खास डिजाइन खासियत यह है कि गर्म हवा ऊपर और नीचे की ओर बाहर निकलती है।

इससे गेम खेलते समय फोन को हाथ में पकड़ने पर गर्म हवा सीधे हाथों की तरफ नहीं आती। फैन की न्यूनतम स्पीड पर इसका नॉइस लेवल करीब 33dB बताया गया है।

चार कूलिंग मोड और RGB लाइटिंग

Nubia ने इस कूलर में यूजर्स को अलग-अलग जरूरत के हिसाब से चार कूलिंग मोड दिए हैं। इनमें Silent, Powerful, Overclocking और Temperature Control मोड शामिल हैं। खास बात यह है कि इन्हें इस्तेमाल करने के लिए किसी अलग ऐप की जरूरत नहीं पड़ती।

कूलर के साइड में दिए गए फिजिकल बटन से इन चारों मोड के बीच स्विच किया जा सकता है। वहीं, Temperature Control मोड में कूलर की बिल्ट-इन चिप तापमान को अपने आप मैनेज करती है।

गेमिंग सेटअप को देगा RGB इफेक्ट

कूलर के पिछले हिस्से में RGB लाइटिंग भी दी गई है। यूजर फिजिकल बटन की मदद से अलग-अलग RGB लाइटिंग इफेक्ट्स के बीच स्विच कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर इस लाइटिंग को पूरी तरह बंद भी किया जा सकता है।