Nissan कर रही नेटवर्क विस्‍तार, South Delhi में खुला नया शोरूम

Nissan Dealership Expansion: जैपनीज़ कार मेकर निसान इंडियन मार्केट में अक्रामक तरीके से विस्‍तार कर रही है। दिल्‍ली में अब निसान के कितने शोरूम हो चुकी हैं। नए शोरूम के तौर पर Bright Nissan में किस तरह की खूबियों को रखा गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

NISSAN BRIGHT SHOWROOM IN DELHI
NISSAN BRIGHT SHOWROOM IN DELHI
PC – autotechbiz.in

दिल्‍ली में खुला नया शोरूम

निसान ने दिल्‍ली में एक और नए शोरूम को शुरू कर दिया है। साउथ दिल्‍ली में Nissan Bright नाम से नई डीलरशिप को शुरू किया गया है। इस मौके पर निसान इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्‍टर सौरभ वत्‍स मौजूद रहे।

क्‍या है खूबी

निसान के इस सबसे नए शोरूम को 7 हजार वर्ग फीट में ग्‍लोबल रिटेल स्‍टैंडर्ड्स को ध्‍यान में रखकर तैयार किया गया है। जहां पर एक साथ 8 कारों को डिस्‍प्‍ले किया जा सकता है। इस शोरूम पर कई आधुनिक सुविधाओं को भी दिया जा रहा है। साथ में इस डीलरशिप पर निसान की कारों के जानकार और प्रशिक्षित सर्विस प्रोफेशनल्‍स ही किसी भी कस्‍टमर को बेहतरीन सर्विस देने के लिए तैयार किया गया है।

बढ़ेगी कस्‍टमर्स तक पहुंच

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्‍टर सौरभ वत्‍स ने कहा कि मथुरा रोड पर हमारा नया फ्लैगशिप निसान ब्रॉन्‍ड स्‍टोर तेजी से बढ़ते हुए रिटेल स्‍पेस, सर्विस टच पाइंट्स, और मोबाइल सर्विस व्‍हीकल्‍स के जरिए से सेल्‍स और सर्विस को सुगम और सुविधाजनक बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। जिससे निसान को ग्राहकों के नजदीक जाने में मदद मिलेगी।

मिलेगी बेहतरीन आफ्टर सेल्‍स सर्विस

ब्राइट निसान के प्रशांत लूथरा ने कहा कि मथुरा रोड पर खुले नए ब्राइट निसान शोरूम से हम ग्राहकों को विश्‍व स्‍तरीय सुविधाएं देने का काम करेंगे। हम यहां पर बेहतरीन आफ्टर सेल्‍स सर्विस देने के लिए तैयार हैं।

दिल्‍ली एनसीआर में कितने शोरूम

निसान की ओर से दिल्‍ली एनसीआर में अक्रामक तरीके से विस्‍तार करते हुए शोरूम खोले जा रहे हैं। अब दिल्‍ली एनसीआर में निसान के 24 टचपाइंट्स हो चुके हैं। नया ब्राइट शोरूम 13 नए टचपाइंट्स में से है। जहां ग्राहकों को ग्‍लोबल स्‍तर की सुविधाएं और सर्विस को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Nissan Tekton SUV कैसी है, कैसे फीचर्स हैं, Photo Gallery में देखें

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।