HomeAutomobilesWorld EV Day 2026: MG Comet EV का On Road Report Card,...

World EV Day 2026: MG Comet EV का On Road Report Card, क्‍यों है शहर के लिए सबसे अच्‍छा ऑप्‍शन

World EV Day 2026: MG Comet EV को सबसे सस्‍ती ईवी की तरह ऑफर किया जाता है। क्‍यों यह कार City Traffic के लिए अच्‍छा ऑप्‍शन है। रिपोर्ट में पढे़ं।

World EV Day 2026: MG Comet EV को मेकर अपनी सबसे सस्‍ती ईवी की तरह ऑफर करती है। क्‍यों यह कार City Traffic के लिए अच्‍छा ऑप्‍शन है। इसमें कौन से Features मिलते हैं। कितनी Range मिलती है। क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

World EV Day मनाया जा रहा

पूरी दुनिया में 9 September को ईवी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन को Electric Vehicles के लिए समर्पित किया गया है और कोशिश की जाती है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग ICE व्‍हीकल्‍स की जगह पर EV को अपनाएं।

MG करती है Comet EV को ऑफर

इंडियन मार्केट में जिस तरह से EV सेगमेंट की डिमांड बढ़ रही है। उसे देखकर MG भी 2023 से अपनी सबसे सस्‍ती ईवी की तरह कॉमेट ईवी को ऑफर कर रही है।

MG Comet EV – Features

MG Comet EV में कुछ ऐसे फीचर्स ऑफर किए जाते हैं, जिनको इसकी Price पर कोई भी कंपनी ऑफर नहीं करती। इस गाड़ी में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स, 10.25 इंच इंटीग्रेटिड फ्लोटिंग स्‍क्रीन, 10.25 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, लेदर कवर्ड स्‍टीयरिंग व्‍हील, 2 डोर के साथ 4 लोगों की सीटिंग, राइडिंग के लिए Eco, Normal और Sports मोड्स, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी, इंटरनेट इनसाइड के साथ 55+ कनेक्‍टिड कार फीचर्स मिलते हैं।

MG Comet EV – powertrain

MG Comet EV को 17.3 kWh प्रिज्‍मैटिक लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है। इसके साथ इसमें PMSM मोटर मिलती है। इस मोटर से कार को 42 पीएस पावर और 110 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। कार को टाइप-2 चार्जर कनेक्‍शन के साथ ऑफर किया जाता है। इसकी बैटरी को 3.3 kWh चार्जर से 0-80 पर्सेंट चार्ज करने में 5.5 घंटे और 0-100 पर्सेंट चार्ज करने में 7 घंटे लगते हैं। एक बार चार्ज होने के बाद इसको 230 किलोमीटर की रेंज (MG Comet EV Range) मिलती है।

MG Comet EV – Safety

MG Comet EV में सेफ्टी के लिए एबीएस, ईबीडी, हिल होल्‍ड कंट्रोल, इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्‍ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, फ्रंट और रियर डिस्‍क ब्रेक, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, फ्रंट और रियर सीट बेल्‍ट रिमाइंडर, मैनुअल पार्किंग ब्रेक, फॉलो मी हेडलैंप, स्‍पीड सेसिंग ऑटो डोर लॉक, टीपीएमएस, रिवर्स पार्किंग कैमरा, IP67बैटरी जैसी सेफ्टी मिलती है।

क्‍यों हैं City Traffic के लिए बेस्‍ट कार

एमजी की कॉमेट ईवी सिर्फ 2974 एमएम लंबा बनाया गया है। इसकी चौड़ाई भी 1505 एमएम है और इसकी ऊंचाई 1640 एमएम है। इस तरह से यह एक छोटी लेकिन ऊंची कार बन जाती है। जिसे शहर के ट्रैफिक में या तंग पार्किंग में आसानी से चलाया और पार्क किया जा सकता है। इसे किसी भी हैचबैक के लिए जरूरी जगह से भी कम जगह में चलाया और पार्क करना आसान है। इसलिए यह शहर के ट्रैफिक के लिए सबसे बेस्‍ट कार बन जाती है।

MG Comet EV – Price

MG Comet EV को Executive, Excite, Exclusive वेरिएंट्स में खरीदा जा सकता है। इसके बेस वेरिएंट Executive की एक्‍स शोरूम Price 779800, Excite की एक्‍स शोरूम Price 889800, Exclusive वेरिएंट की एक्‍स शोरूम Price 979800 रुपये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular