HomeAutomobilesबेहतरीन इंटीरियर और शानदार Features के दम पर Kia Seltos ने हासिल...

बेहतरीन इंटीरियर और शानदार Features के दम पर Kia Seltos ने हासिल किया बड़ा मुकाम, सेल्‍स में 150% की बढ़त मिली

Kia Seltos इंडियन मार्केट में ऑफर की जाने वाली ऐसी SUV है, जो काफी पसंद की जाती है। August 2026 में इसने सेल्‍स का क्‍या रिकॉर्ड बना दिया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Kia Seltos इंडियन मार्केट में ऑफर की जाने वाली ऐसी SUV है, जो काफी पसंद की जाती है। इसमें न सिर्फ शानदार Features मिलते हैं, बल्कि इसमें ताकतवर Engine और बेहतरीन डिजाइन को भी दिया जाता है। August 2026 में इसने सेल्‍स का क्‍या रिकॉर्ड बना दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

पसंद आई Kia Seltos

किआ ने जब ने नई जेनरेशन सेल्‍टॉस को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया है, तभी से यह अपने सेगमेंट की सबसे शानदार एसयूवी के तौर पर बाकी सभी मेकर्स को टेंशन दे रही है। हर महीने इसकी हजारों यूनिट्स की सेल्‍स हो रही है।

अब बना दिया नया रिकॉर्ड

किआ की इस मिड साइज एसयूवी ने August 2026 में एक और नया रिकॉर्ड बनाया है। ईयर ऑन ईयर सेल्‍स में अपने पूरे सेगमेंट में इस एसयूवी की डिमांड 150% बढ़ी है। जो बाकी सभी एसयूवी के लिए खतरे की घंटी भी हो सकती है।

कितनी हुई सेल

पिछले महीने इस एसयूवी की टोटल सेल 11716 यूनिट्स की रही है। वहीं बात की जाए 2025 की तो, तब इस एसयूवी के पुराने वर्जन को ऑफर किया जा रहा था, जिसकी सेल्‍स 4687 यूनिट्स की थी।

मिलते हैं शानदार Features

मेकर इस एसयूवी की नई जेनरेशन को काफी शानदार फीचर्स के साथ ऑफर करती है। इसमें नई वर्टिकल शेप LED DRLs, LED हेडलैंप, स्‍टार मैप एलईडी टेल लैंप, 360 डिग्री कैमरा, ADAS, फ्लश डोर हैंडल, 30 इंच ट्रिनिटी स्‍क्रीन जिसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर और करीब 5 इंच की स्‍क्रीन में एसी कंट्रोल, रोल बटन के साथ टच बटन कंट्रोल, ड्राइविंग के लिए स्‍पोर्ट, नॉर्मल मोड, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइट, छह एयरबैग, एबीएस, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, सेकेंड रो फोल्‍डिंग सीट, स्‍नो-मड-सैंड ट्रैक्‍शन कंट्रोल के साथ और भी कई शानदार फीचर्स को दिया है।

कितनी है सेफ

किआ सेल्‍टॉस की नई जेनरेशन के लिए मेकर ने इंडिया में पहली बार ग्‍लोबल K3 प्‍लेटफॉर्म का यूज किया है। इसमें 24 स्‍टैंडर्ड सेफ्टी पैक दिया है। इसके अलावा एडवांस Level-2 ADAS के साथ 28 ऑटानामस सेफ्टी फीचर दिए हैं, जिनमें से कुछ पहली बार दिए गए हैं।

कैसे हैं डाइमेंशन

किआ ने नई जेनरेशन सेल्‍टॉस को 4460 एमएम लंबाई, 1830 एमएम चौड़ाई के अलावा 2690 एमएम व्‍हीलबेस के साथ ऑफर किया है।

कितना ताकतवर Engine

किआ अपनी सेल्‍टॉस में 3 इंजन ऑप्‍शन देती है। जिसमें 1.5 नेचुरल एस्पिरेटिड है जो 113 बीएचपी और 114 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। दूसरा ऑप्‍शन भी 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल का है जो 158 बीएचपी और 253 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। तीसरा ऑप्‍शन 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन का है जो 114 बीएचपी और 250 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। इसमें 6 स्‍पीड मैनुअल, 6 स्‍पीड ऑटोमैटिक, 6 स्‍पीड iMT, 7 स्‍पीड DCT और IVT गियरबॉक्‍स के ऑप्‍शन मिलते हैं।

कितनी रखी Price

मेकर ने इस एसयूवी को 11 लाख रुपये से लेकर 21.82 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज के बीच ऑफर किया हुआ है।

मापदंड / विवरण मुख्य बिंदु (Key Details)
अगस्त 2026 सेल्स रिकॉर्ड 11,716 यूनिट्स (अगस्त 2025 में 4,687 यूनिट्स – 150% YoY ग्रोथ)
डायमेंशन्स (Dimensions) लंबाई: 4460 mm | चौड़ाई: 1830 mm | व्हीलबेस: 2690 mm
सुरक्षा एवं प्लेटफॉर्म ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म | 24 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स | Level-2 ADAS (28 ऑटोनॉमस फीचर्स)
इंजन ऑप्शंस • 1.5L NA पेट्रोल (113 bhp / 114 Nm)
• 1.5L टर्बो पेट्रोल (158 bhp / 253 Nm)
• 1.5L टर्बो डीजल (114 bhp / 250 Nm)
गियरबॉक्स (Transmission) 6-स्पीड MT, 6-स्पीड AT, 6-स्पीड iMT, 7-स्पीड DCT और IVT
प्रमुख इंटीरियर फीचर्स 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले (12.3″ इंफोटेनमेंट + 12.3″ क्लस्टर + 5″ AC टच), पैनोरमिक सनरूफ, 360° कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), फ्लश डोर हैंडल, एंबिएंट लाइट, वायरलेस चार्जर
ड्राइव एवं ट्रैक्शन मोड्स ड्राइव मोड्स: Sport, Normal | ट्रैक्शन मोड्स: Snow, Mud, Sand
एक्स-शोरूम कीमत ₹11.00 लाख से ₹21.82 लाख

यह भी पढ़ें- Kia Carens Clavis CNG क्‍यों Maruti Ertiga CNG के लिए बन सकती है चुनौती? 5 पाइंट्स में समझें सच!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular