Kia Carens Clavis CNG जल्द Launch होने वाली है। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga CNG से होगा। क्यों किआ कैरेंस क्लाविस सीएनजी, मारुति की 7 Seater MPV के लिए सिरदर्द बन सकती है। 5 पाइंट्स में समझते हैं।

PC- autotechbiz.in
Kia Carens Clavis CNG Vs Maruti Ertiga CNG: Length
किआ की कैरेंस क्लाविस 4550mm लंबी है। इसकी चौड़ाई 1800mm है और इसका व्हील बेस भी 2780mm है।
जबकि मारुति अर्टिगा की लंबाई 4435 एमएम है। इसकी चौड़ाई 1735 एमएम है और इसका व्हील बेस 2740 एमएम है।
Result
लंबाई, चौड़ाई और व्हीलबेस के मामले में किआ कैरेंस क्लाविस सीएनजी, मारुति अर्टिगा से ज्यादा अच्छा ऑप्शन है। इसमें ज्यादा जगह, ज्यादा बड़ी गाड़ी का फील और ज्यादा आराम मिलेगा।

PC-autotechbiz.in
Kia Carens Clavis CNG Vs Maruti Ertiga CNG: Features
किआ अपनी कैरेंस क्लाविस को फीचर रिच एमपीवी के तौर पर ऑफर करती है। अब इसके सीएनजी को HTE और HTE (O) वेरिएंट्स में लाया जा रहा है। इन वेरिएंट्स को पेट्रोल वर्जन में भी कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। जिसमें हेलोजन हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, शार्क फिन एंटीना, 16 इंच टायर, ड्यूल टोन इंटीरियर,
सेंटर आर्मरेस्ट, 12.5 इंच एलसीडी क्लस्टर, 8 इंच टचस्क्रीन, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 4 स्पीकर्स, 5 टाइप सी यूएसबी पोर्ट्स, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, ऑटो हेडलैंप, 4 रियर पार्किंग सेंसर, पावर विंडो, सनवाइजर के साथ वेनिटी मिरर, मैनुअल एसी, रियर व्यू कैमरा, की-लैस एंट्री, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ISG, रियर डोर सनशेड कर्टेन जैसे फीचर्स मिलते हैं।
वहीं मारुति अर्टिगा सीएनजी में हेलोजन प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो एसी, रियर डिफॉगर, की-लैस एंट्री, 4 टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, पावर विंडो, 7 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 4 स्पीकर, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल, 15 इंच टायर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Result
किआ की कैरेंस क्लाविस सीएनजी को बेस वेरिएंट्स में भी अच्छे फीचर्स मिलते हैं। वहीं मारुति अर्टिगा सीएनजी के टॉप वेरिएंट्स में भी कम फीचर्स मिलते हैं।
Kia Carens Clavis CNG Vs Maruti Ertiga CNG: Safety
किआ कैरेंस क्लाविस सीएनजी में 6 एयरबैग, एबीएस, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल, हाइलाइन टीपीएमएस, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक और आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।
वहीं मारुति अर्टिगा सीएनजी में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट फॉग लैंप जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
Results
किआ कैरेंस क्लाविस ज्यादा सुरक्षित सीएनजी एमपीवी होगी।
Kia Carens Clavis CNG Vs Maruti Ertiga CNG: Engine
किआ ने लॉन्च से पहले सिर्फ इतना बताया है कि वह इस एमपीवी को 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ लाएगी। अभी इसकी पावर की डिटेल सामने नहीं आई हैं। लेकिन इसके पेट्रोल इंजन से 113.3 बीएचपी पावर और 114 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। जो सीएनजी के साथ कम हो जाएगा। इसमें 60 लीटर या 10 किलोग्राम सीएनजी टैंक मिलता है।
वहीं मारुति अर्टिगा सीएनजी में भी 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। जो इसे सीएनजी में 86.5 बीएचपी की पावर और 121.5 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। पेट्रोल इंजन में चलाने पर यह इंजन 99.2 बीएचपी की पावर और 137.1 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। इसके साथ सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। इसमें 60 लीटर या 10 किलोग्राम सीएनजी टैंक मिलता है।
Result
किआ कैरेंस क्लाविस सीएनजी के इंजन की पावर तो नहीं पता, लेकिन इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। पेट्रोल में यह ज्यादा पावर देता है, लेकिन कम न्यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। दोनों में ही 10 किलोग्राम सीएनजी टैंक मिलेगा।
Kia Carens Clavis CNG Vs Maruti Ertiga CNG Price
किआ कैरेंस क्लाविस को HTE और HTE (O) वेरिएंट्स में लाया जा रहा है। अभी इसकी प्राइज नहीं बताई गई है। लेकिन HTE वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 11.38 लाख रुपये है। HTE (O) वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 12.34 लाख रुपये है। सीएनजी में इन वेरिएंट्स की एक्स शोरूम प्राइज 70 से 90 हजार रुपये तक बढ़ सकती है।
वहीं मारुति अर्टिगा सीएनजी को भी VXI और ZXI वेरिएंट्स में लाया जा रहा है, जो इसके मिड और टॉप वेरिएंट्स में से एक हैं। इनके सीएनजी वर्जन की एक्स शोरूम प्राइज 10.94 लाख और 12 लाख रुपये है।
Result
प्राइज के मामले में भले ही किआ कैरेंस क्लाविस थोड़ी महंगी लगती है, लेकिन जिस तरह के फीचर्स, सेफ्टी फीचर्स, जगह वह ऑफर कर रही है, उसके हिसाब से क्लाविस सीएनजी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
| मापदंड / फीचर्स | Kia Carens Clavis CNG | Maruti Ertiga CNG |
|---|---|---|
| डायमेंशन्स (Dimensions) | लंबाई: 4550 mm चौड़ाई: 1800 mm व्हीलबेस: 2780 mm |
लंबाई: 4435 mm चौड़ाई: 1735 mm व्हीलबेस: 2740 mm |
| इंजन एवं ट्रांसमिशन | 1.5L पेट्रोल-CNG इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स |
1.5L पेट्रोल-CNG इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स |
| इंजन आउटपुट (Power & Torque) | 113.3 bhp / 114 Nm (Petrol Ref) (CNG डिटेल्स आनी बाकी) |
86.5 bhp / 121.5 Nm (CNG Mode) 99.2 bhp / 137.1 Nm (Petrol Mode) |
| CNG टैंक क्षमता | 60 लीटर / 10 किलोग्राम | 60 लीटर / 10 किलोग्राम |
| प्रमुख फीचर्स (Features) | 16-इंच टायर, 12.5-इंच LCD क्लस्टर, 8-इंच टचस्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 5 Type-C पोर्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर डोर सनशेड कर्टेन आदि। | 15-इंच टायर, 7-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो/एपल कारप्ले, 4 Type-C पोर्ट्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो AC आदि। |
| सेफ्टी फीचर्स (Safety) | 6 एयरबैग्स, ABS, ESC, VSC, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, TPMS (हाइलाइन), हिल स्टार्ट असिस्ट, डाउनहिल ब्रेक कंट्रोल आदि। | 6 एयरबैग्स, ABS, EBD, हिल होल्ड, ISOFIX, फ्रंट/रियर पार्किंग सेंसर, फ्रंट फॉग लैंप आदि। |
| उपलब्ध वेरिएंट्स | HTE और HTE (O) | VXI और ZXI |
| अनुमानित / एक्स-शोरूम कीमत | पेट्रोल: ₹11.38 लाख – ₹12.34 लाख (CNG में ₹70k-₹90k बढ़त संभव) |
₹10.94 लाख – ₹12.00 लाख (Ex-showroom) |
| निष्कर्ष (Result) | ज्यादा जगह, बेहतर सेफ्टी और बेस वेरिएंट में भी शानदार फीचर्स के कारण Clavis CNG ज्यादा बेहतर विकल्प बनती है। | बजट-फ्रेंडली और भरोसेमंद 7-सीटर फैमिली MPV। |
