HomeAutomobilesTata Sierra Dark Edition Launch हुई; Friesian Black कलर के साथ कितनी...

Tata Sierra Dark Edition Launch हुई; Friesian Black कलर के साथ कितनी है Price

Tata Sierra Dark Edition Launch हो चुका है। इसमें कौन सी खूबियां दी गई हैं। किस Price पर इसे लॉन्‍च किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Sierra Dark Edition Launch हो चुका है। इसमें कौन सी खूबियां दी गई हैं। किस Price पर इसे लॉन्‍च किया है। इसमें कितने Engine ऑप्‍शन मिल रहे हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Sierra Dark Edition Launch हुआ

टाटा ने सिएरा के डार्क एडिशन को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी के स्‍टैंडर्ड वर्जन को लॉन्‍च करने के काफी टाइम के बाद इस एडिशन को ऑफर किया है।

कैसी हैं खूबियां

इस एडिशन में सिर्फ कॉस्‍मैटिक चेंज कर इसे ऑफर कर दिया गया है। इसमें मैकेनिकली कोई भी चेंज नहीं किया गया है। एसयूवी को ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट के साथ Friesian Black एक्‍सटीरियर के साथ लाया गया है। इसके इंटीरियर में Violet Eclipse को किया गया है और इंटीरियर में Purple क्रोम डिटेलिंग को किया गया है।

कितने वेरिएंट्स में आया ऑप्‍शन

टाटा ने सिएरा के Pure L, Pure L (O), Pure + L and Adventure + L personas वेरिएंट्स में Dark Edition का ऑप्‍शन दिया है। इसके टॉप वेरिएंट्स Accomplished and Accomplished + में भी इसे लाया गया है।

कितने Engine ऑप्‍शन

टाटा ने सिएरा के डार्क एडिशन को भी तीनों इंजन ऑप्‍शन के साथ ही ऑफर किया है, जिनको वह पहले से ही स्‍टैंडर्ड सिएरा में दे रही है। इनमें 1.5 लीटर के 2 डीजल और 1 पेट्रोल इंजन के ऑप्‍शन हैं। जिनको मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स के साथ खरीदा जा सकता है।

फेमस है Dark Edition

टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक ने टाटा सिएरा डार्क एडिशन के लॉन्च पर कहा कि DARK रेंज हमारे पोर्टफोलियो में सबसे ज्‍यादा डिमांड वाली कैटेगरी में से एक बन गई है, जो विशिष्टता और विशिष्ट डिज़ाइन को महत्व देने वाले ग्राहकों के बीच गहरी छाप छोड़ती है। भारत में प्रीमियम मिड-एसयूवी सेगमेंट को जन्म देने वाली एसयूवी के रूप में, सिएरा हमेशा से अपने प्रतिष्ठित डिज़ाइन और दमदार उपस्थिति के कारण अलग पहचान रखती आई है। सिएरा अपनी विरासत के प्रति पूरी तरह से सच्ची बनी रहती है, साथ ही उस साहसी और विशिष्ट भावना को भी समाहित करती है जिसने #DARK रेंज को इतना लोकप्रिय बनाया है।

कितना रखा Price

मेकर ने इस एसयूवी के डार्क एडिशन को 13.99 लाख रुपये एक्‍स शोरूम की इंट्रोडक्‍ट्री प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इसके टॉप वेरिएंट को 21.29 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ही ऑफर किया गया है।

Variant Manual Automatic
1.5L Revotron MT 1.5L Kryojet MT 1.5L Revotron DCA 1.5L Kryojet AT 1.5L Hyperion AT
Pure L #DARK 13.99 15.44 15.29
Pure L (O) #DARK 14.59 16.04 15.89 17.34
Pure+ L #DARK 15.29 16.74 16.59 18.04
Adventure+ L #DARK 17.29 18.49 18.59 19.79 19.29
Accomplished #DARK 18.29 19.29 20.29 20.29
Accomplished+ #DARK 20.59 21.59 21.29

यह भी पढ़ें- Maruti, Tata, Hyundai, Skoda की 6 Upcoming EVs का कम्प्लीट रिपोर्ट कार्ड, 12 महीनों में होंगी लॉन्‍च

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular