Mercedes GLC Electric Launch डेट आ चुकी है। मेकर कैसे Features और Range के साथ इंडियन मार्केट में लाने की तैयारी कर चुकी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mercedes GLC Electric Launch होगी
इंडिया में अब मर्सिडीज अपने इलेक्ट्रिक कारों के पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए जीएलसी के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। मेकर ने बता दिया है कि वह कब इस एसयूवी को इंडिया में ऑफिशियली लॉन्च करेगी।
मिलेगी ताकतवर बैटरी और मोटर
मेकर इस एसयूवी को इंटरनेशनल मार्केट में 94 KWh की बैटरी के साथ लाती है। जो इसे 715 किलोमीटर की WLTP रेंज दे सकती है। इसमें ड्यूल मोटर के साथ AWD का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे इस एसयूवी को 490 हॉर्स पावर और 800 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल जाता है। 2.5 टन की इस एसयूवी को 0 से 100 KMPH की स्पीड से चलाने के लिए 4.3 सेकंड का समय लगता है। यह एसयूवी 330 kW डीसी फास्ट चार्जर से 10 मिनट में इतनी चार्ज हो जाती है जिससे 300 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है। इसी कन्फिगरेशन के साथ इसे इंडिया में भी ऑफर किया जा सकता है।
मिलेंगे शानदार Features
मर्सिडीज बेंज जीएलसी में कई शानदार फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें इलूमिनेटिड फ्रंट ग्रिल, स्टार शेप में LED DRLs, प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, 21 इंच अलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल, LED टेल लैंप, इलूमिनेटिड मर्सिडीज लोगो, 39.1 इंच की MBUX हाइपरस्क्रीन, बिल्ट-इन एआई असिस्टेंट, फाइव सीट कनफिगरेशन, एंबिएंट लाइट, फ्रंट वेंटिलेटिड और मसाज सीट्स के साथ कई और भी फीचर्स इसमें मिलेंगे।
कब हो रही Launch?
इंडिया में इस एसयूवी को ऑफिशियली 4 November 2026 को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके पहले इस एसयूवी के लिए मेकर प्री बुकिंग भी शुरू कर सकती है।
कितनी होगी Price
वैसे तो लॉन्च के टाइम ही इसकी प्राइजिंग की डिटेल मिलेगी। लेकिन माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को मर्सिडीज की ओर से 80 से 90 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज के आस पास लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद इसको इंडियन मार्केट में BMW iX3 LWB से चुनौती मिलेगी, जिसको 2027 में लॉन्च किया जाएगा।
| मापदंड / विवरण | मुख्य बिंदु (Key Details) |
|---|---|
| आधिकारिक लॉन्च तिथि | 4 November 2026 (जल्द प्री-बुकिंग शुरू) |
| बैटरी एवं क्लेम्ड रेंज | 94 kWh बैटरी | 715 किमी (WLTP रेंज) |
| मोटर एवं परफ़ॉर्मेंस | ड्यूल मोटर AWD | 490 HP पावर / 800 Nm टॉर्क | 0-100 km/h: 4.3 सेकेंड |
| फास्ट चार्जिंग स्पीड | 330 kW DC फास्ट चार्जर (10 मिनट चार्ज पर 300 किमी की रेंज) |
| एक्सटीरियर हाइलाइट्स | इल्यूमिनेटेड फ्रंट ग्रिल व लोगो, स्टार-शेप LED DRLs, 21″ अलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल्स, LED टेल लाइट्स |
| इंटीरियर व केबिन फीचर्स | 39.1-इंच MBUX हाइपरस्क्रीन, AI असिस्टेंट, एंबिएंट लाइट, वेंटिलेटेड व मसाज सीट्स, 5-सीटर लेआउट |
| अनुमानित कीमत | ₹80.00 लाख से ₹90.00 लाख (एक्स-शोरूम) |
| मुख्य मुकाबला | BMW iX3 LWB (2027 में संभावित) |
