HomeTechnologyLava Shark 2 Pro 5G हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले...

Lava Shark 2 Pro 5G हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस; कीमत 16,699 रुपये

Lava Shark 2 Pro 5G को 16,699 रुपये की कीमत में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इसमें 6.75 इंच 120Hz डिस्प्ले, Unisoc T8200 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा मिलता है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Lava ने अपनी Shark सीरीज का विस्तार करते हुए नया Shark 2 Pro 5G पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर उतारा है, जो बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ पर्याप्त स्टोरेज चाहते हैं। फोन की कीमत 16,699 रुपये रखी गई है।

Lava Shark 2 Pro 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 Pro प्रोसेसर लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन AnTuTu पर 5 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल करता है।

6GB RAM और 1TB तक स्टोरेज

फोन में 6GB RAM मिलती है, जिसे अतिरिक्त 6GB वर्चुअल RAM के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यूजर्स माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

50MP कैमरा और 2K वीडियो रिकॉर्डिंग

फोटोग्राफी के लिए Shark 2 Pro 5G के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है। इसमें नाइट मोड, HDR, पोर्ट्रेट, फिल्म, प्रो मोड और मोशन फोटो जैसे कैमरा फीचर्स शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कैमरा सेटअप में डुअल-व्यू वीडियो के साथ 2K वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प भी दिया गया है।

6000mAh बैटरी और 18W चार्जिंग

पावर बैकअप के लिए Lava Shark 2 Pro 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में डुअल 5G सिम, Bluetooth 5.4 और हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है।

सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है।

Android 16 और Vayu AI

Lava का यह नया स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें बिना अनावश्यक प्री-इंस्टॉल ऐप वाला UI दिया है। फोन में Lava का AI आधारित असिस्टेंट Vayu AI भी शामिल है।

सॉफ्टवेयर सपोर्ट की बात करें तो कंपनी फोन के लिए एक Android OS अपग्रेड और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराएगी।

IP64 रेटिंग और कलर ऑप्शन

फोन को धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसे आकाश ब्लू और नंदा सिल्वर कलर में खरीदा जा सकता है।

Lava Shark 2 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता

Lava Shark 2 Pro 5G की कीमत 16,699 रुपये तय की गई है। यह फोन वित्तीय योजनाओं के साथ देशभर के ऑफलाइन रिटेलर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

कंपनी फोन के साथ एक साल की हैंडसेट रिप्लेसमेंट वारंटी दे रही है, जबकि एक्सेसरीज पर छह महीने की वारंटी मिलेगी। बिक्री के बाद सहायता के लिए ग्राहकों को Lava की देशभर में उपलब्ध फ्री Service@Home सुविधा भी मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular