HomeAutomobilesSkoda Kylaq से लेकर Kodiaq तक हो रही महंगी, कल से कितना...

Skoda Kylaq से लेकर Kodiaq तक हो रही महंगी, कल से कितना होगा Price Hike

Skoda Price Hike: कल से Skoda Kylaq से लेकर Kodiaq तक महंगी हो जाएंगी। इन कारों की प्राइज में कितनी बढ़ोतरी होगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Skoda Price Hike: कल से Skoda Kylaq से लेकर Kodiaq तक महंगी होने जा रही हैं। मेकर ने इन सभी कारों की प्राइज में कितनी बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Skoda Price Hike होगा

कल से स्‍कोडा की कारों को खरीदना महंगा हो जाएगा। मेकर ने इसकी अनाउंसमेंट कर दी है। जिसमें Skoda Kylaq, Skoda Kushaq, Skoda Kodiaq की प्राइज बढ़ जाएगी। Skoda Slavia को 6 अक्‍टूबर को लॉन्‍च किया जाएगा, तभी इसकी नई प्राइज भी सामने आएगी।

क्‍यों हो रही महंगी

स्‍कोडा अपने पोर्टफोलियों में शामिल सभी कारों की प्राइज को इसलिए बढ़ा रही है क्‍योंकि प्रोडक्‍शन और ऑपरेटिंग कॉस्‍ट लगातार बढ़ रही है। जिसकी वजह से मेकर को भी अब अपनी कारों की प्राइज को बढ़ाना पड़ रहा है। इसके पहले सितंबर में भी कई कार मेकर अपनी कारों की प्राइज को अपडेट कर चुकी हैं।

कितनी होंगी महंगी

माना जा रहा है कि स्‍कोडा अपने पोर्टफोलियो की प्राइज में 1.2% का प्राइज रिवाइज कर रही है। जिसके बाद अक्‍टूबर से इसकी कारों की प्राइज में 20 हजार रुपये तक बढ़ सकते हैं। यह प्राइज हाइक सभी मॉडल्‍स के सभी वेरिएंट्स पर एक जैसा नहीं होगा, बल्कि अलग अलग वेरिएंट और मॉडल्‍स पर प्राइज को अलग अलग बढ़ाया जाएगा। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ वेरिएंट्स की प्राइज में कोई भी चेंज नहीं किया जाए।

Skoda के लिए 2025 कैसा रहा

स्‍कोडा के लिए 2025 का साल काफी अच्‍छा रहा है। इस दौरान मेकर ने इंडियन मार्केट में 72655 कारों की सेल की है। इसके बाद 2026 के पहले 6 महीनों में भी मेकर ने सबसे अच्‍छी ग्रोथ हासिल की है। August 2026 तक स्‍कोडा ने 50 हजार कारों की सेल की है। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 8% ज्‍यादा है।

कौन सी कारें करती है ऑफर

इंडियन मार्केट में स्‍कोडा का फोकस मेक इन इंडिया कारों पर है। इसलिए यहां पर सबसे सस्‍ती एसयूवी के तौर पर स्‍कोडा अपनी Skoda Kylaq को लाती है। इसके बाद Skoda Kushaq और प्रीमियम एसयूवी के सेगमेंट में Skoda Kodiaq को लाया जाता है। मेकर एसयूवी ही नहीं सेडान सेगमेंट में भी कारों को ऑफर कर रही है, जिसमें Skoda Slavia और Skoda Octavia RS शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 6 September को Launch होगी Skoda Slavia Facelift; नए Features के साथ हुई अपडेट

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular