HomeAutomobilesफिर हो रही TVS Motosoul 6.0 की वापसी, December में किन डेट्स...

फिर हो रही TVS Motosoul 6.0 की वापसी, December में किन डेट्स पर जुटेंगे बाइक लवर्स

TVS Motosoul 6.0 के साथ वापस आ रहा है। इस इवेंट को कब, कहां आयोजित किया जाएगा। इसकी खूबियां क्‍या होंगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

TVS Motosoul 6.0 के साथ वापस आ रहा है। इस इवेंट को कब, कहां आयोजित किया जाएगा। इसकी खूबियां क्‍या होंगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

फिर लौटा TVS Motosoul 6.0

टीवीएस एक बार फिर से अपने एनुअल इवेंट मोटोसोल 6.0 के साथ वापसी कर रही है। मेकर ने बताया है कि यह अब तक का सबसे बड़ा और रोमांचकारी एडिशन होने वाला है।

कब होगा आयोजन

मेकर ने बताया है कि इस साल भी मोटोसोल के छठे संस्‍करण का आयोजन गोवा में किया जाएगा। गोवा के वागेटर में 11 और 12 December 2026 को इसका आयोजन होगा।

पिछले 3 सालों में क्‍या हुआ

गोवा में पिछले 3 मोटोसोल में कई बाइक्‍स को लॉन्‍च किया गया। इसमें 2023 में ड्यूल चैनल एबीएस और वॉयस असिस्‍टेंट के साथ TVS Apache RTR 160 4V को लॉन्‍च किया गया था।

2024 में हुए मोटोसोल में TVS RT XD 4 300 इंजन प्‍लेटफॉर्म को लॉन्‍च किया गया था। यह प्‍लेटफॉर्म टीवीएस का पहला स्‍वदेशी तौर पर डिजाइन किया गया प्‍लेटफॉर्म है।

2025 में हुए मोटोसोल में टीवीएस ने TVS Ronin का Agonda Edition लॉन्‍च किया था।

अगले स्‍तर पर ले जाने की तैयारी

टीवीएस मोटर कंपनी के प्रीमियम बिजनेस हेड विमल सुंबली ने कहा कि टीवीएस मोटोसोल मोटर साइकिलिंग के लिए एक निर्णायक सांस्कृतिक मंच के रूप में विकसित हुआ है, जो अन्वेषण, प्रदर्शन, आत्म-अभिव्यक्ति और राइडिंग के प्रति साझा जुनून को एक साथ लाता है। 70 लाख से अधिक टीवीएस अपाचे और रोनिन राइडर्स के वैश्विक आधार और हमारे मजबूत एओजी और कल्ट समुदाय द्वारा संचालित, मोटोसोल एक प्रीमियम, वैश्विक और प्रदर्शन-केंद्रित ब्रांड के रूप में टीवीएस के विकास को दर्शाता है। मोटोसोल 6.0 के साथ, हम इस अनुभव को अगले स्तर पर ले जा रहे हैं – रेसिंग, प्रौद्योगिकी, रोमांच, डिजाइन, अनुकूलन और संस्कृति को एक छत के नीचे ला रहे हैं। यह एक ऐसा स्थान है जहां राइडर्स जुड़ सकते हैं, खुद को अभिव्यक्त कर सकते हैं और उन सभी चीजों का जश्न मना सकते हैं जो मोटर साइकिलिंग को जीवन का एक तरीका बनाती हैं।

यह भी पढ़ें- बाज़ार में आया अब तक का सबसे भयंकर भूचाल! TVS Apache Range हुई अपडेट; नए अवतार के साथ क्‍या है Price

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular