HomeAutomobilesHonda Elevate Facelift होगी 6 October को Launch, Pre Bookings भी हुई...

Honda Elevate Facelift होगी 6 October को Launch, Pre Bookings भी हुई शुरू

Honda Elevate Facelift अब इंडिया में कुछ दिन में Launch हो रही है। इसके लिए Pre-Bookings भी शुरू हो चुकी है। इसमें क्‍या चेंज होंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda Elevate Facelift अब इंडिया में कुछ दिन में Launch हो रही है। इसके लिए Pre-Bookings भी शुरू हो चुकी है। इसमें क्‍या चेंज होंगे। Teaser से क्‍या डिटेल मिल रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda Elevate Facelift Launch का काउंटडाउन शुरू

होंडा ने अपनी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जा रही एलीवेट के फेसलिफ्ट की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लॉन्‍च का काउंटडाउन भी शुरू हो चुका है और पहला टीजर भी सामने आ चुका है।

टीजर से क्‍या चला पता

मेकर ने टीजर के तौर पर एक फोटो को पोस्‍ट किया है। जिसमें एसयूवी के फ्रंट की डिटेल मिली है। टीजर से पता चला है कि इस एसयूवी में जो चेंज होंगे वो सभी कॉस्‍मैटिक चेंज होंगे। जैसे इसके फेसलिफ्ट को कनेक्‍टिड LED DRLs के साथ लाया जाएगा, लेकिन यह एक कने‍क्‍टिड डिजाइन में होंगी पर अलग अलग होंगी। साथ में छत पर चिपकी हुई रूफ रेल होंगी।

डिजाइन में कितना चेंज

जो टीजर सामने आया है, उसके हिसाब से तो डिजाइन में कोई भी बड़ा चेंज नहीं होगा। लेकिन कई नए फीचर्स को इसमें जोड़ा जाएगा। जिसमें 360 डिग्री कैमरा, आईआरवीएम पर इंडीकेटर, रियर डिफॉगर, हाई माउंट स्‍टॉप लैंप शामिल होंगी। इंटीरियर में भी कई नए फीचर्स को एड-ऑन किया जा सकता है। जिससे यह अपने सेगमेंट में और अच्‍छा ऑप्‍शन बन सकती है।

कितना ताकतवर Engine

होंडा के इंजन काफी रिफाइन होते हैं और वह आसानी से उनमें चेंज नहीं करती। इसलिए एलीवेट में जो इंजन अभी मिल रहा है, उसी इंजन और गियरबॉक्‍स के साथ फेसलिफ्ट को भी लाया जाएगा।

कब हो रही Launch

मेकर ने इस एसयूवी के लिए प्री-बुकिंग्‍स को शुरू कर दी हैं। जिसमें इसे 21 हजार रुपये में बुक करवाया जा सकता है। लेकिन इसके लॉन्‍च का टाइम भी ज्‍यादा दूर नहीं है। इसे इंडिया में ऑफिशियली 6 October 2026 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

किनसे मिलेगी चुनौती

होंडा की एलीवेट को इंडियन मार्केट में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में पहले से ही Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector, Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Nissan Tekton, Renault Duster जैसी एसयूवी मौजूद हैं, जिनसे एलीवेट को चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- Honda ZR-V की पहली झलक देख उड़ेंंगे होश; टीजर में लीक हुई ऐसी डिटेल जो बदल देगी पूरी कहानी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular