MG Windsor EV Indulge Edition के साथ इंडियन मार्केट में काफी जल्द Launch होने वाली है। इसके पहले मेकर ने बताया है कि इस ईवी में कौन सा शानदार Feature दिया जाएगा। कब तक मेकर इसे लॉन्च करेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
MG Windsor EV Indulge Edition आ रहा है
एमजी अपनी विंडसर ईवी के लिमिटेड एडिशन Indulge को काफी जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले मेकर धीरे धीरे कर इस ईवी की डिटेल्स को सामने ला रही है। अब फिर से इस ईवी के एक शानदार फीचर्स की डिटेल मेकर ने दे दी है।
कौन सा है Feature
मेकर ने बताया है कि वह इस ईवी के इंडल्ज एडिशन को रियर पैसेंजर्स के लिए लाएगी। जिसमें एक स्क्रीन (Prive Screen) को रूफ पर फिक्स किया जाएगा। इस स्क्रीन में रियर सीट पर बैठे पैसेंजर्स अपनी पसंद की वीडियो या गानों को सुन और देख पाएंगे। जिस वजह से सफर के दौरान पिछली सीट पर बैठने वालों को बोरियत महसूस नहीं होगी।
इंटीरियर की भी मिली डिटेल
इस शानदार फीचर के साथ ही जो वीडियो एमजी ने शेयर की है। उससे नए एडिशन के इंटीरियर की डिटेल भी मिल रही है। वीडियो से पता चल रहा है कि इस ईवी को सिर्फ एक्सटीरियर में ही नहीं बल्कि रियर में भी गोल्डन थीम के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें प्रीमियम सीट और फीचर्स को भी दिया जा सकता है।
कितनी ताकतवर होगी Battery और Motor
एमजी विंडसर के लिमिटेड एडिशन को भी 38 और 52.9 kWh की बैटरी के ऑप्शंस के साथ ही लाया जाएगा। जिससे इसको 332 से लेकर 449 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज मिल सकती है। इसकी मोटर से 100 किलोवाट की पावर जेनरेट होगी और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।
कब होगी लॉन्च
मेकर ने अभी सिर्फ यह बताया है कि वह इस कार के Indulge Edition को ला रही है। लेकिन कब तक इसे लॉन्च किया जाएगा, इसकी डिटेल अभी एमजी ने नहीं दी है। जिस तरह से कार को इंडियन कस्टमर्स पसंद कर रहे हैं, उसे देखकर हमें लगता है कि इसके नए एडिशन को भी Diwali 2026 से पहले ही ले आया जाएगा।
किनसे मिलती है चुनौती
इंडियन मार्केट में एमजी की विंडसर को सीधे सीधे Tata Curvv.EV, Tata Nexon.EV, Mahindra XUV 3XO EV, Maruti eVitara, Hyundai Creta Electric जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से चुनौती मिलती है।
यह भी पढ़ें- लॉन्च हुए MG Hector के 2 नए अवतार, Blackstorm और Snowstorm में कैसी हैं खूबियां?
ये भी पढ़ें
Tata Motors और Stellantis ने साइन की बड़ी Deal, अब होगी बाकी मेकर्स को टेंशन
Festive Season में Limited-Edition SEALION 7 Launch हुई; सिर्फ 150 यूनिट्स ही मिलेंगी, क्या है Price
आ गई Volvo EX 90; 625KM Range के साथ मिले कौन से Features, कितनी है Price
आखिरकार स्कोडा ने कितनी बढ़ा दी Kushaq की कीमतें? अभी पढ़ें Variant Wise बढ़ोतरी की डिटेल













Leave a Reply