Paris Motor Show में दिखी Kia Seltos Hybrid की पहली झलक! उड़े होश, क्‍या इंडिया में भी आएगी?

kia seltos hybrid
kia seltos hybrid @ Paris Auto Show 2026 PC- Kia

Kia Seltos Hybrid को मेकर ने Paris Motor Show में दिखा दिया है। इसमें क्‍या खूबियां दी गई हैं। इस एसयूवी में कितना ताकतवर Engine दिया गया है। क्‍या इसे इंडिया में भी लाया जाएगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Seltos Hybrid का हुआ डेब्‍यू

पेरिस ऑटो शो में इन दिनों दुनियाभर के व्‍हीकल मैन्‍युफैक्‍चरर्स जुटे हुए हैं। यहां पर कई कारों को शोकेस किया जा रहा है। इसी शो में किआ ने भी अपनी मिड साइज एसयूवी किआ सेल्‍टॉस के 2027 वर्जन को दिखा दिया है। खास बात यह है कि इस एसयूवी में पहली बार किआ ने हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी को ऑफर किया है।

कैसा है डिजाइन

पेरिस ऑटो शो में शोकेस की गई सेल्‍टॉस हाइब्रिड का डिजाइन इंडिया में ऑफर की जा रही सेल्‍टॉस से काफी ज्‍यादा मिलता है। ग्‍लोबल सेल्‍टॉस हाइब्रिड में बैटरी को बूट के नीचे दिया गया है। इस वजह से एसयूवी में स्‍पेयर टायर की जगह नहीं है। इसमें काले रंग का केबिन दिया गया है।

कितना ताकतवर Engine

किआ ने नई सेल्‍टॉस को जिस हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑफर किया है। उसमें 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। इस इंजन से एसयूवी को 102 बीएचपी पावर के साथ 141 न्‍यूटन मीटर टॉर्क दिया है। अगर बैटरी की पावर को भी जोड़ लिया जाए तो यह एसयूवी को 178 बीएचपी और 261 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क दे सकती है। इसमें 6 स्‍पीड DCT ट्रांसमिशन दिया गया है। साथ में इस एसयूवी को ऑल व्‍हील ड्राइव टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑफर किया गया है।

कैसे हैं Features

मेकर ने इस एसयूवी में वही फीचर्स दिए हैं, जिनको इंडिया में भी दिया जाता है। लेकिन गियर सिलेक्‍टर को स्‍टेयरिंग कॉलम पर एक स्टिक में दे दिया गया है। इस वजह से सेंटर कंसोल में ज्‍यादा जगह हो गई है। इसके साथ में इसमें ड्यूल स्‍क्रीन सेट-अप, इंफोटेनमेट सिस्‍टम, हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, वेंटिलेटिड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइट, 360 डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है।

क्‍या इंडिया आएगी?

मेकर ने अभी इस एसयूवी को सिर्फ पेरिस ऑटो शो में शोकेस किया है। इसके बाद इस एसयूवी को यूरोप के साथ ही कई और देशों में भी डिलीवर किया जाएगा। इंडिया में भी इस एसयूवी को ऑफर किया जाता है। लेकिन यहां पर इसके हाइब्रिड वर्जन को नहीं लाया जाता। किआ अपनी इस एसयूवी इंडिया में Bharat Mobility 2027 के तहत आयोजित होने वाले Auto Expo 2027 में शोकेस कर सकती है।

किनसे होगा मुकाबला

इंडिया में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वजह से इंडिया में इसी सेगमेंट में Maruti Grand Vitara, Maruti Victoris और Toyota Hyryder को इस टेक्‍नोलॉजी के साथ लाया जाता है। अब इस टेक्‍नोलॉजी के साथ Renault Duster भी आ रही है। ऐसे में अगर किआ भी इस एसयूवी को हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ लाती है तो इसका सीधा मुकाबला इन चारों एसयूवी के साथ होना तय है।

यह भी पढ़ें- बेहतरीन इंटीरियर और शानदार Features के दम पर Kia Seltos ने हासिल किया बड़ा मुकाम, सेल्‍स में 150% की बढ़त मिली

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।