चार्ज करो और 130 KM तक भूल जाओ! दमदार फीचर्स के साथ Launch हुआ नया E-Sprinto G1 इलेक्ट्रिक स्कूटर

E-Sprinto ने इंडियन मार्केट में नया Electric Scooter G1 Launch कर दिया है। मेकर के इस स्‍कूटर को किस सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। इसमें कौन से Features को दिया है। इस स्‍कूटर में बैटरी के कितने ऑप्‍शंस दिए हैं। इससे स्‍कूटर को कितनी Range मिलती है। इसकी क्‍या Price रखी है और इसकी डिलीवरी कब से होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

E-Sprinto G1 Launch हुआ

ई-स्प्रिंटो की ओर से इंडियन मार्केट में नया इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर जी1 को लॉन्‍च कर दिया गया है। मेकर ने इस स्‍कूटर को फैमिली स्‍कूटर की तरह मार्केट में ऑफर किया है। जिसमें कई शानदार फीचर्स और बैटरी के ऑप्‍शंस को दिया है।

कितनी मिलेगी Range

मेकर ने इस स्‍कूटर को 3 बैटरी के ऑप्‍शंस में लॉन्‍च किया है। जिसमें 2 kWh, 2.5 kWh और 3 kWh की बैटरी के ऑप्‍शंस दिए गए हैं। इन ऑप्‍शंस से स्‍कूटर को 80, 100 और 130 किलोमीटर तक की रेंज मिल पाएगी। इसके साथ ही इनकी Top Speed भी 30, 40 और 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। स्‍कूटर में राइडिंग के लिए Eco, City और Sport मोड्स को दिया है। इसकी बैटरी को चार्ज करने के लिए 4.5 घंटे तक का टाइम लग सकता है।

कैसे हैं Features

ई-स्प्रिंटो ने इस स्‍कूटर में कई शानदार फीचर्स को भी ऑफर किया है। इसमें एंटी थेफ्ट अलार्म, सेंट्रल लाकिंग, फाइंड माई व्‍हीकल, साइड स्‍टैंड कट-ऑफ, LED DRL, LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, चौड़ा फुटबोर्ड, 28 लीटर अंडरसीट स्‍टोरेज, सीट हाईट 790 एमएम, आगे और पीछे ड्रम ब्रेक, कुल वजन 81 किलोग्राम है।

G1 का लॉन्‍च बड़ी उपलब्‍धि

ई-स्प्रिंटो की को-फाउंडर शालू गुप्‍ता ने बताया कि जी1 इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर का B2C मार्केट के लिए आना हमारे लिए बड़ी उपलब्‍धि है। B2B सेगमेंट से हमें इस बात की जानकारी मिली है कि कस्‍टमर के साथ रिलेशन सिर्फ एक प्रोडक्‍ट तक ही सीमित नहीं होता है। पिछले 2 सालों के दौरान हमने भारतीय परिवारों की जरुरत को समझने के लिए अपना ध्‍यान केंद्रित किया है।

कितनी है Price

मेकर ने इस स्‍कूटर को 2 वेरिएंट्स में लॉन्‍च किया है। इसलिए इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज भी 89999, 94999 और 99999 रुपये है। लॉन्‍च के बाद इसकी बुकिंग ऑफिशियल वेबसाइट पर की जा रही है और इसकी डिलीवरी को 1 January 2027 से शुरू कर दिया जाएगा। इसे Charcoal Black, Slate Grey, Horizon Blue और Pine Green जैसे कलर ऑप्‍शन के साथ लाया गया है।

Feature / Category Details (विवरण)
Segment Family Electric Scooter (B2C Market)
Battery Options & Range
  • 2 kWh: 80 km range (Top Speed: 30 km/h)
  • 2.5 kWh: 100 km range (Top Speed: 40 km/h)
  • 3 kWh: 130 km range (Top Speed: 50 km/h)
Charging Time & Modes Up to 4.5 hours charging time | Riding Modes: Eco, City, Sport
Key Features Anti-theft alarm, central locking, find my vehicle, side stand cut-off, LED DRL, LED headlamp, LED tail lamp, wide footboard, 28L underseat storage, 790 mm seat height, front/rear drum brakes, weight: 81 kg.
Color Options Charcoal Black, Slate Grey, Horizon Blue, Pine Green
Pricing (Ex-Showroom) ₹89,999, ₹94,999, and ₹99,999 (depending on variant/battery)
Booking & Delivery Bookings open on official website; Deliveries start from 1 January 2027.

 

यह भी पढ़ें- 80 हजार रुपये से भी कम में Delhi में मिलेगा Ather Konarc, कितनी है Range और Features