BS7 Emission Norms को इंडिया में लागू करने के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। सरकार कब से बीएस-7 को लागू करेगी। कितने चरण में इसको लागू किया जा सकता है। इससे क्या फर्क आएगा। बीएस-7 का आपकी जेब पर क्या असर होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
BS 7 Emission Norms होंगे लागू
इंडिया में प्रदूषण एक बड़ी समस्या के तौर पर सामने आ रही है। हर साल सर्दियों में प्रदूषण की मात्रा हवा में इतनी ज्यादा हो जाती है, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है। अब इस परेशानी को और कम करने के लिए सरकार बीएस-7 एमिशन नॉर्म्स को लागू करने की तैयारी कर रही है।
कब से होंगे लागू
सरकार की ओर से तीन चरणों में बीएस-7 एमिशन नॉर्म्स को लागू किया जाएगा। इसकी शुरूआत April 2029 से हो जाएगी और April 2035 तक इसको पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।
कब से किनके लिए होगा जरूरी
अप्रैल 2029 से जब इसके पहले चरण को लागू किया जाएगा, तब यह सिर्फ नई कारों और एसयूवी पर लागू किया जाएगा। इसके बाद 2030 से इसे छोटे मालवाहक वाहनों, पिक-अप ट्रक/वैन के लिए अनिवार्य किया जाएगा। 2031 से इसमें बसों, भारी वाहनों को भी शामिल किया जाएगा। इंडिया में 2 व्हीलर्स को बीएस-7 के साथ बाद में लाया जाएगा।
समयसीमा को मिली मंजूरी
कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि MoRTH ने प्रस्तावित समय सीमा को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अगले कुछ दिनों में ही अलग अलग कैटेगरी के लिए अधिसूचनाओं को जारी करने की उम्मीद की जा रही है।
आप पर क्या होगा असर
आखिरी बार जब इंडिया में प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार की ओर से BS-6 एमिशन नॉर्म्स को लागू किया गया था, तो सभी मेकर्स को अपनी कार, स्कूटर, बाइक और बाकी सभी कैटेगरी के वाहनों में बदलाव करने पड़े थे। जिस वजह से प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ गई थी। इसके बाद सभी ने अपने वाहनों की प्राइज को भी बढ़ा दिया था। ऐसे में अब जब बीएस-7 को भी लागू किया जाएगा तो अभी मिल रहे वाहनों की टेक्नोलॉजी और सिस्टम में बदलाव करना होगा, जिसके लिए कॉस्टिंग बढ़ जाएगी। ऐसे में बीएस-7 के साथ आने वाले सभी वाहनों की कीमत में भी बदलाव होगा।
यह भी पढ़ें- Tata Motors और Stellantis ने साइन की बड़ी Deal, अब होगी बाकी मेकर्स को टेंशन
ये भी पढ़ें
Hyundai की बड़ी तैयारी, महाराष्ट्र के CM ने किया पुणे प्लांट का उद्घाटन, यहीं बनेंगी भविष्य की कारें
Toyota Glanza Facelift vs Tata Altroz: तगड़ा माइलेज या 5-स्टार सेफ्टी? जानिए इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किसने मारी बाजी!
2026 Toyota Glanza Facelift Launch; पेट्रोल-CNG और AMT का ऐसा कॉम्बो देख उड़ जाएंगे होश, जानें क्या बदला
Honda 0 Alpha Electric SUV इंडिया में किस दिन हो रही Launch, चल गया पता













Leave a Reply