Honda 0 Alpha Electric SUV इंडिया में किस दिन हो रही Launch, चल गया पता

Honda Zero Alpha Electric SUV
Honda Zero Alpha Electric SUV PC- Honda Cars India

Honda 0 Alpha Electric SUV को इंडिया में कब Launch किया जाएगा। इसकी डिटेल सामने आ चुकी हैं। इसमें कौन सी खूबियां होंगी। किस डेट को इस एसयूवी को ऑफिशियली लॉन्‍च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda 0 Alpha Electric SUV Launch Date आई

इंडियन मार्केट में जैसे जैसे इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट को बढ़त मिल रही है। उसे देखकर अब सभी मेकर्स इस सेगमेंट में अपनी कारों को लॉन्‍च कर रहे हैं। अब होंडा भी इस सेगमेंट में अपनी सबसे नई एसयूवी को लॉन्‍च करने वाली है। इसके लिए डेट को भी फिक्‍स कर दिया गया है।

कब होगी लॉन्‍च?

होंडा ने इस एसयूवी को लॉन्‍च करने के लिए 2 December 2026 का दिन तय किया है। लेकिन इसके पहले इस एसयूवी के कॉन्‍सेप्‍ट वर्जन को होंडा ने 2025 में हुए Japan Auto Show में दिखा दिया था।

फिलहाल चल रही है टेस्टिंग

लॉन्‍च से पहले होंडा इस एसयूवी की टेस्‍टिंग कर रही है। टेस्टिंग की शुरुआत होंडा ने 16 March 2026 को की थी। तब इस एसयूवी को होंडा ने राजस्‍थान के अपने टापुकारा प्‍लांट में हरी झंडी दिखाकर टेस्‍टिंग को शुरू किया था। जिसके बाद टेस्‍ट करते हुए ही इस एसयूवी को कई बार देखा जा चुका है। जिससे एसयूवी की कुछ डिटेल्‍स सामने आ चुकी हैं। बाकी डिटेल्‍स को लॉन्‍च के टाइम पर मेकर सार्वजनिक कर देगी।

कैसा होगा डिजाइन

टेस्‍ट करते हुए जब जब एसयूवी को देखा गया है। तब इसके डिजाइन की जो डिटेल मिली है, उसके हिसाब से एसयूवी को ऊंची छत, चौकोर व्‍हील आर्च, बंद फ्रंट सेक्‍शन, खास डिजाइन वाली लाइट्स, बड़ी सेंट्रल टचस्‍क्रीन, डिजिटल इंस्‍ट्रमेंट पैनल जैसे डिजाइन और खूबियों को इसमें दिया जाएगा।

मेड इन इंडिया होगी एसयूवी

इसे इंडिया में ही बनाया जाएगा और दुनिया के सभी देशों तक एक Made In India एसयूवी की तरह पहुंचाया जाएगा। जिसमें जापान भी शामिल होगा।

किनसे होगा मुकाबला

इंडियन मार्केट में इस एसयूवी को मिड साइज इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसको सीधे तौर पर Maruti eVitara, Hyundai Creta Electric, MG Windsor EV, Tata Curvv EV जैसी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी से मुकाबला करना होगा।

यह भी पढ़ें- Honda Elevate Facelift Launch हुई, 11.80 लाख के Price Tag के साथ कितनी हुई बेहतर