Electric 2 Wheeler सेगमेंट में इंडिया में काफी डिमांड है। इस सेगमेंट में September 2026 में किस मेकर ने कितनी यूनिट्स की सेल की है। Top-5 में कौन से मेकर को जगह मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Electric 2 Wheeler की कितनी रही डिमांड
September 2026 में इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर सेगमेंट में डिमांड में काफी तेजी दिखाई दी है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर सभी कंपनियों ने मिलाकर 92.70% की पॉजिटिव ग्रोथ हासिल कर ली है। पिछले महीने में इंडियन मार्केट में 195732 यूनिट्स इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर्स की सेल हुई है।

PC-TVS
पहले नंबर पर रही TVS
इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर सेगमेंट में टीवीएस सितंबर में पहले नंबर पर आई। मेकर ने पिछले महीने में सबसे ज्यादा 54037 यूनिट्स की सेल की है। इसी के साथ ईयर ऑन ईयर बेसिस पर मेकर ने 125.87% की पॉजिटिव ग्रोथ हासिल कर ली है।
दूसरे नंबर पर रही Bajaj
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बजाज रही। मेकर ने पिछले महीने में 48429 यूनिट्स की सेल की है। इसी के साथ ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 138.37% पॉजिटिव ग्रोथ हासिल की है।

PC- autotechbiz.in
तीसरे नंबर पर आई Ather
एथर भी काफी तेजी से मार्केट में अपनी जगह बना रही है। मेकर ने Ather Day 2026 पर अपने नए स्कूटर Ather Konarc को भी लॉन्च किया। इसकी बदौलत एथर ने पिछले महीने में 55.62% की एनुअल पॉजिटिव ग्रोथ के साथ 30533 यूनिट्स की सेल की है।
चौथे नंबर पर Hero Vida
हीरो विदा भी इंडियन मार्केट में तेेजी से अपनी पकड़ को मजबूत करने में लगी हुई है। लगातार अपने प्रोडक्ट्स को अपडेट करने की वजह से इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। पिछले महीने में हीरो विदा ने 83.24% की ग्रोथ हासिल करने के साथ 24321 यूनिट्स की सेल कर दी है।

PC-Ola Electric
Top-5 में आई Ola Electric
ओला इलेक्ट्रिक की मार्केट में अभी भी काफी डिमांड है। मेकर ने पिछले महीने में 13451 यूनिट्स की सेल कर दी है। इसी के साथ यह टॉप-5 में भी अपनी जगह सुरक्षित रखे हुए हैं। हालांकि ईयरली बेसिस पर इसकी सेल में 2.96% की गिरावट जरूर दर्ज की गई है।
Top-6 से Top-10 का कैसा रहा हाल
टॉप-5 के अलावा भी मार्केट में पिछले महीने Greaves Ampere ने 9316, River ने 5556, BGauss ने 5023, Bounce ने 3069 और E-Sprinto ने 1997 यूनिट्स की सेल की है।
| Rank | Brand / OEM | Units Sold (Sep 2026) | YoY Growth (%) |
|---|---|---|---|
| 1 | TVS Motor | 54,037 | +125.87% |
| 2 | Bajaj Auto | 48,429 | +138.37% |
| 3 | Ather Energy | 30,533 | +55.62% |
| 4 | Hero Vida | 24,321 | +83.24% |
| 5 | Ola Electric | 13,451 | -2.96% |
| 6 | Greaves Ampere | 9,316 | – |
| 7 | River | 5,556 | – |
| 8 | BGauss | 5,023 | – |
| 9 | Bounce Electric | 3,069 | – |
| 10 | E-Sprinto | 1,997 | – |
यह भी पढ़ें- Ather Konarc First Ride Review: कैसा है स्कूटर, क्या आपको खरीदना चाहिए? पढ़ें सच!
ये भी पढ़ें
Hero Xtreme 160R 4V Launch हुई, Xtreme 250R भी हुई अपडेट, पढ़ें Engine, Features, Price की पूरी डिटेल
242 KMPH की तूफानी स्पीड के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper Oxford Edition; जानिए क्या रखी गई है Price!
2027 Ducati Panigale V4 का हुआ धमाकेदार डेब्यू; रॉकेट जैसी रफ्तार देखकर उड़ जाएंगे होश!
Maruti Fronx को खरीदना हुआ महंगा, जानिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ा दी गई?













Leave a Reply