Ather Konarc First Ride: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एथर ने 29 August 2026 को नया Family Scooter कोनार्क को लॉन्च किया है। जिसके बाद इस स्कूटर की फर्स्ट राइड हमने की। इस स्कूटर में क्या अच्छा है और क्या और अच्छा किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC- autotechbiz.in
देखने में कैसा है Ather Konarc
जब हमने कोनार्क को पहली बार लॉन्च के टाइम देखा तो यह पहली नजर में ऐसा स्कूटर लगा जो एथर के अभी तक के कॉन्सेप्ट से हटकर है। इस स्कूटर को फैमिली स्कूटर की तरह ऑफर किया गया है। इसलिए इसका डिजाइन भी ऐसे स्कूटर्स की तरह है जो बाकी मेकर्स भी ऑफर करते हैं। 450X की तरह इसे स्पोर्टी डिजाइन नहीं दिया है बल्कि इसे सिंपल और सोबर रखा गया है।

PC- autotechbiz.in
कैसे हैं फीचर्स
Ather Konarc S को हमने पहली बार राइड किया। उसके पहले इसके कई फीचर्स की डिटेल हमें मिली। Z वेरिएंट के मुकाबले भले ही S वेरिएंट में कम फीचर्स हैं, लेकिन यह डेली राइडिंग के लिए आपको कम नहीं लगते। इसमें बड़ी LED DRL दी है जो सामने से आपको काफी अट्रैक्टिव लगती है। साथ में एथर की बैजिंग मिलती है। उसके ऊपर नंबर प्लेट और सबसे ऊपर LED हेडलैंप दिया है जो ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ ड्यूल टोन को भी ऑफर करता है। साथ में बड़ी सी डिजिटल डिस्प्ले मिलती है, जिसमें स्पीड, बैटरी SOC, राइडिंग मोड्स, ट्रिप और ODO मीटर की डिटेल मिलती है। स्कूटर के लैफ्ट हैंडल पर 5 बटन मिलते हैं, जो आपको इसमें दी गई बाकी डिटेल्स तक ले जाने में मदद करते हैं। इसके साथ हॉर्न और एक अंगुली की दूरी पर हाई बीम और लो बीम का बटन मिलता है। राइट हैंडल पर आपको रिवर्स या फॉर्वर्ड मोड में स्कूटर को चलाने का बटन मिलता है, उसके नीचे दिए गए बटन से स्कूटर को एक्टिव करने और मोड्स चेंज करने का ऑप्शन मिलता है।
इसमें सामान रखने के लिए फ्रंट में एक छोटा सा फ्रंक स्पेस मिलता है और उसके साथ हुक मिलता है जिसमें थैलियां या बैग को लटकाने में मदद मिलती है। साथ में चाबी लगाने और स्टार्ट करने का ऑप्शन और उसके नीचे कवर्ड चार्जिंग पोर्ट मिलता है। इसका रनिंग बोर्ड फ्लैट है जिससे ज्यादा सामान हो तो उसे यहां रखा जा सकता है। सीट काफी चौड़ी है, इसलिए यहां बैठकर कई किलोमीटर तक का सफर करना आपको परेशान नहीं करेगा। पीछे बैठकर जाना हो तो भी वहां ग्रैब हैंडल के साथ सपोर्ट दिया है जो फिक्स है लेकिन कुशन के साथ है। अंडर सीट स्टोरेज काफी अच्छी है, जिसमें नॉर्मल हेलमेट या हाफ फेस हेलमेट को रखा जा सकता है, इससे बड़ा या स्पोर्टी हेलमेट रखना हो तो सीट बंद नहीं कर पाएंगे। रात के टाइम अंडर सीट में सामान रखने या ढूंढने के लिए लाइट नहीं है, जिसे इस स्कूटर में भी ऑफर किया जा सकता था।
पीछे की ओर से भी स्कूटर काफी अच्छा लगता है और इसकी LED टेल लाइट भी रात में आपके सड़क पर मौजूद होने की जानकारी बाकी लोगों को दे देती है। साइड पैनल्स को एथर ने पहली बार मेटल बॉडी के साथ दिया है और उसी पर कोनार्क की बैजिंग भी दी है। स्कूटर के बाकी बॉडी पैनल्स अभी भी एबीएस जैसे मेटिरियल के साथ दिए गए हैं।

PC- autotechbiz.in
कैसी है क्वालिटी
कुल मिलाकर फिट और फिनिश की बात करनी हो तो इसमें एथर ने कोई लापरवाही नहीं की है। जहां पर भी दो पैनल्स साथ आ रहे हैं वहां पर कोई गैप नहीं है। फिनिशिंग में कोई शिकायत नहीं है और न ही स्विच या बाकी किसी भी चीज की क्वालिटी से भी शिकायत नहीं है।

PC- autotechbiz.in
कैसी है परफॉर्मेंस
स्कूटर में 2.1 kWh की बैटरी मिलती है जो इसे आसानी से 80 से 100 KM तक ले जा सकती है। लेकिन अभी हमने इस स्कूटर को सिर्फ 50 किलोमीटर के आस पास ही चलाया क्योंकि इतना समय नहीं था। बाकी Range Test को तब करेंगे जब मेकर इसे Long Term Review के लिए Autotechbiz.in की टीम को देगी।
फिलहाल, इसमें राइडिंग के तीन मोड मिलते हैं, जिसे S-Eco, Eco और Power नाम से डिस्प्ले पर देखा जा सकता है। यह अपने नाम के मुताबिक ही काम करते है। S-Eco आपको सबसे ज्यादा रेंज तो ऑफर करता है, लेकिन परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह मोड है भी नहीं। इस मोड का यूज तब किया जाना चाहिए जब आप ट्रैफिक में हों या फिर ऐसी जगह पर हों जहां पर स्कूटर को कम स्पीड में चलाना हो। दूसरा मोड Eco है, जो मिड मोड भी कहा जा सकता है और इसमें S-Eco से ज्यादा पावर मिल जाती है, लेकिन रेंज कम हो जाती है। इस मोड में स्कूटर चलाकर आप न सिर्फ ट्रैफिक रूल्स को फॉलो कर पाएंगे बल्कि आपको अच्छी रेंज भी मिल जाएगी। अब Power मोड में इसे चलाते हैं तो फिर यह काफी अच्छी तरह से परफॉर्म करने लगता है। इसको इस मोड में चलाना हो तो आप इसके कैरेक्टर को अच्छी तरह से समझ पाएंगे। दिखने में भले ही काफी सोबर है, लेकिन इस मोड में यह बच्चों की तरह शरारत करने वाला स्कूटर बन जाता है जो आपको हल्की सी एक्सलेरेशन पर भी रिस्पांस देता है। लेकिन इस मोड में आपको रेंज ज्यादा नहीं मिल पाएगी। जिसकी सही से टेस्टिंग बाद में होगी।

PC- autotechbiz.in
Final Verdict
आप अपने साथ अपनी फैमिली के लिए अगर इसे खरीदते हैं तो न सिर्फ यह Petrol स्कूटर के मुकाबले आपके पैसे बचाएगा। साथ में यह आपको मार्केट में बाकी स्कूटर्स की तरह ही बड़ी सीट, एलईडी लाइट, सामान रखने की अच्छी जगह और रेंज देगा। स्कूटर हर मोड में आपको चलाने का ऑप्शन मिलेगा और यह आपको निराश नहीं करेगा।
वहीं दूसरी ओर आप ऐसा स्कूटर चाह रहे हैं जो ज्यादा रेंज के साथ आए और उसमें क्रूज कंट्रोल, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और कई स्मार्ट फीचर्स हों तो या तो आप इसके Z वेरिएंट को ट्राई कर सकते हैं, या फिर आप किसी दूसरे स्कूटर को खरीद सकते हैं।
स्कूटर वेरिएंट्स की तुलना
| मापदंड / फीचर्स | बेस / फैमिली वेरिएंट | Z वेरिएंट / अन्य मॉडल्स |
|---|---|---|
| उपयोगिता | फ़ैमिली यूज़ और बचत के लिए उत्तम | एडवांस्ड फीचर्स और लंबी दूरी के लिए |
| ईंधन और बचत | पेट्रोल स्कूटर से अधिक बचत | उच्च दक्षता एवं प्रदर्शन |
| रेंज (Range) | मानक और पर्याप्त रेंज | अधिक और बेहतर रेंज |
| प्रमुख फीचर्स | बड़ी सीट, LED लाइट, पर्याप्त सामान की जगह | क्रूज़ कंट्रोल, USB चार्जिंग पोर्ट, स्मार्ट फीचर्स |
| राइडिंग ऑप्शंस | हर मोड में चलाने का विकल्प | स्मार्ट और हाई-टेक कंट्रोल ऑप्शंस |
