Norton Manx R ने जीता International Red Dot Award; जानिए कितना ताकतवर है Engine और क्या हैं Features?

norton manx R
norton manx R PC- Norton

Norton Manx R ने हाल में ही Red Dot Award को जीता है। इस बाइक में कितना ताकतवर Engine मिलता है। कैसे Features मिलते हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Norton Manx R ने जीता अवार्ड

टीवीएस के स्‍वामित्‍व वाली ब्रिटिश बाइक मेकर नॉर्टन जल्‍द ही इंडिया में भी लॉन्‍च की तैयारी कर रही है। लेकिन इसके पहले ही इसकी बाइक मैन एक्‍स आर ने एक इंटरनेशनल अवार्ड Red Dot जीता है।

नॉर्टन बाइक हेड ऑफ डिजाइन ने कही बड़ी बात

नॉर्टन मोटरसाइकिल्स के हेड ऑफ़ डिज़ाइन, साइमन स्किनर ने कहा: “बेस्ट ऑफ़ द बेस्ट, रेड डॉट की तरफ़ से दी जाने वाली सबसे बड़ी पहचान है, और यह उस टीम के हर सदस्य की है जिसने मैंक्स R को ज़िंदा किया। इस जीत को जो बात खास बनाती है, वह यह है कि जूरी ने सिर्फ़ डिज़ाइन को नहीं पहचाना। इसने एक पूरी तरह से तैयार मोटरसाइकिल को पहचाना जिसे ग्राहक अब देख, छू और चला सकते हैं।

कितनी ताकतवर है बाइक

नार्टन ने मैन एक्‍स आर बाइक को बेहद ताकतवर इंजन के साथ ऑफर किया है। इस बाइक में 1200 सीसी का इंजन मिलता है। जो इस बाइक को 206 हॉर्स पावर और 130 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है।

कितने कलर ऑप्‍शन

बाइक में 6 कलर ऑप्‍शन मिलते हैं। जिनमें Trophy Silver, Matrix Black, Celestial Grey, Aqua Green, Carbon और Glacier Blue शामिल हैं।

कैसे हैं Features

बाइक में LED DRLs, LED हेडलैंप, फुल फेयरिंग, आगे 2 और पीछे 1 डिस्‍क ब्रेक, सिंगल सीट, बड़ा फ्रंट वाइजर, 8 इंच TFT टचस्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले, कार्बन फाइबर कंपोनेंट्स जैसे कई फीचर्स इस सुपरबाइक में मिलते हैं।

इंडिया आ रही Norton

ब्रिटेन की बाइक मेकर नॉर्टन को कुछ टाइम पहले ही TVS मोटर्स ने खरीदा था। जिसके बाद अब यह उम्‍मीद की जा रही है कि इंडिया में भी टीवीएस की ओर से नॉर्टन की बाइक्‍स को जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Electric 2 Wheeler मार्केट का नया किंग! Ola और Bajaj को पछाड़ TVS बनी नंबर-1, बाकियों का September में कैसा रहा हाल