Maruti Fronx अब फेस्टिव सीजन में भी महंगी हो चुकी है। मेकर ने इस कार की प्राइज को कितना महंगा कर दिया है। किस वेरिएंट की प्राइज को कितना बढ़ाया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Fronx हुई महंगी
मारुति ने अपनी सब 4 मीटर एसयूवी फ्रॉन्क्स की प्राइज को बढ़ा दिया है। मेकर ने इस एसयूवी की प्राइज में सबसे ज्यादा 5 हजार रुपये तक बढ़ाए हैं। अब इस एसयूवी को बढ़ी हुई प्राइज पर ही ऑफर किया जा रहा है।
किन वेरिएंट्स की प्राइज बढ़ी
मेकर ने इस एसयूवी के बेस वेरिएंट Sigma, मिड वेरिएंट Zeta और Top वेरिएंट Alpha तीनों के ही प्राइज को अपडेट किया है। लेकिन इस एसयूवी के Delta, Delta Plus वेरिएंट की प्राइज में कोई भी चेंज नहीं हुआ है।
Variant Wise कितनी हुई महंगी
अगर बात इस एसयूवी के सिग्मा वेरिएंट की हो रही है तो इसे पेट्रोल और सीएनजी दोनों में ही 5 हजार रुपये महंगा कर दिया गया है। जेटा और एल्फा की प्राइज को भी 5 हजार रुपये बढ़ा दिया गया है। इनके साथ में टर्बो पेट्रोल मैनुअल और ऑटाेमैटिक की प्राइज को भी मेकर ने बढ़ा दिया है।
अब कितनी हुई Price
महंगी होने के बाद अब इस एसयूवी की एक्स शोरूम प्राइज 6.90 लाख रुपये से लेकर 12.03 लाख रुपये के बीच में मिल रही है।
कितना ताकतवर है Engine
मारुति अपनी फ्रॉन्क्स एसयूवी में 2 तरह के इंजन ऑप्शन को देती है। इनमें से पहला ऑप्शन 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड है जो इसको 89 बीएचपी के साथ 113 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। यही इंजन सीएनजी मोड में 76 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसके दूसरे इंजन ऑप्शन में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल का ऑप्शन मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 99 बीएचपी और 148 न्यूटन मीटर टॉर्क मिल जाता है। इस एसयूवी को 5 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटामैटिक के साथ ऑफर किया जाता है।
किनसे है मुकाबला
इंडियन मार्केट में फ्रॉन्क्स को सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसको सीधे तौर पर Maruti Brezza, Hyundai Venue, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq, Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से चुनौती मिलती है।
यह भी पढ़ें- Maruti Brezza ने रचा इतिहास, 15 लाख परिवारों की बनी पहली पसंद, जानें क्यों दीवाने हैं लोग
ये भी पढ़ें
Hero Xtreme 160R 4V Launch हुई, Xtreme 250R भी हुई अपडेट, पढ़ें Engine, Features, Price की पूरी डिटेल
242 KMPH की तूफानी स्पीड के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper Oxford Edition; जानिए क्या रखी गई है Price!
2027 Ducati Panigale V4 का हुआ धमाकेदार डेब्यू; रॉकेट जैसी रफ्तार देखकर उड़ जाएंगे होश!
Electric 2 Wheeler मार्केट का नया किंग! Ola और Bajaj को पछाड़ TVS बनी नंबर-1, बाकियों का September में कैसा रहा हाल













Leave a Reply