Maruti Brezza ने लॉन्च के बाद से अब तक 15 लाख यूनिट्स की सेल का रिकॉर्ड बनाया है। इस एसयूवी में कौन सी खूबियां मिलती हैं। कितना ताकतवर Engine मिलता है। इस एसयूवी की क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Brezza बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी
मारुति ब्रेजा इंडियन मार्केट में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली एसयूवी है। जिसको हर महीने हजारों लोग खरीदते हैं। इसी वजह से अब इस एसयूवी ने 15 लाख यूनिट्स की सेल का नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। इस इतिहास को बनाने वाली यह अपने सेगमेंट की पहली एसयूवी है।
New Brezza की भी बड़ी डिमांड
मारुति ने ब्रेजा के फेसलिफ्ट को कुछ टाइम पहले ही July 2026 में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। लॉन्च के बाद भी इसकी डिमांड में और बढ़ोतरी हो चुकी है। अब तक नई ब्रेजा के लिए मेकर को 1 लाख यूनिट्स का ऑर्डर मिल चुका है।
कितना ताकतवर Engine
मारुति ब्रेजा में मेकर अब 2 इंजन ऑप्शन दे रही है। जिसमें से पुराना 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन भी इसमें मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 103.05 पीएस पावर और 139 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते हैं।
दूसरे इंजन के तौर पर इस एसयूवी में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। जो इसे 110.12 पीएस पावर के साथ 170 न्यूटन मीटर का टॉर्क देने का काम करता है। इसमें सिर्फ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाता है।
पेट्रोल के साथ इसे सीएनजी में भी ऑफर किया जाता है। जिसमें 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन मिलता है। जो इसको सीएनजी मोड में 87.8 पीएस पावर के साथ 121.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क देने का काम करता है। इसमें भी सिर्फ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को ही दिया जा रहा है।
| इंजन प्रकार | क्षमता | पावर (Power) | टॉर्क (Torque) | गियरबॉक्स (Transmission) |
|---|---|---|---|---|
| 1.5L नेचुरल एस्पिरेटिड पेट्रोल | 1.5 लीटर | 103.05 PS | 139 Nm | 6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड ऑटोमैटिक |
| 1.0L टर्बो पेट्रोल | 1.0 लीटर | 110.12 PS | 170 Nm | 6-स्पीड मैनुअल |
| 1.5L CNG | 1.5 लीटर | 87.8 PS | 121.5 Nm | 6-स्पीड मैनुअल |
कितनी लंबी चौड़ी
मारुति ब्रेजा को इंडिया में सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इस एसयूवी को 3995 एमएम लंबा, 1790 एमएम चौड़ा, 1685 एमएम ऊंचा बनाया गया है। इसका व्हीलबेस 2500 एमएम है। इसमें 48 लीटर पेट्रोल टैंक और 55 लीटर सीएनजी टैंक मिलता है, जो अंडरबॉडी आता है। इससे बूट में सामान रखने में परेशानी नहीं होती।
| पैमाना (Specification) | माप / विवरण |
|---|---|
| लंबाई (Length) | 3995 mm |
| चौड़ाई (Width) | 1790 mm |
| ऊंचाई (Height) | 1685 mm |
| व्हीलबेस (Wheelbase) | 2500 mm |
| पेट्रोल टैंक क्षमता | 48 लीटर |
| CNG टैंक क्षमता | 55 लीटर (अंडरबॉडी माउंटेड) |
कैसे हैं Features
मेकर इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर कर रही है। इसमें LED DRLs, LED हेडलैंप, फॉलो मी हेडलैंप, 16 इंच अलॉय व्हील, रूफ रेल, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, एंबिएंट लाइट, सनरूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फिल्टर, वायरलेस चार्जिंग के साथ एक्टिव कूलिंग, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और फोल्डेबल ओआरवीएम, रियर एसी वेंट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लैस एंट्री, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, आर्किमिस साउंड सिस्टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 4 स्पीकर, 2 ट्विटर, एलेक्सा ऑटो एआई, 360 डिग्री व्यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, ईएसएस, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर और वॉशर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
| श्रेणी (Category) | फीचर्स (Features) |
|---|---|
| एक्सटीरियर | LED DRLs, LED हेडलैंप, फॉलो मी हेडलैंप, 16 इंच अलॉय व्हील, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्सटीरियर |
| इंटीरियर और कम्फर्ट | एंबिएंट लाइट, सनरूफ, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फ़िल्टर, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट, कूल्ड ग्लव बॉक्स, पुश बटन स्टार्ट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट |
| इंफोटेनमेंट | 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, आर्किमिस साउंड सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो & एप्पल कारप्ले, 4 स्पीकर, 2 ट्वीटर, एलेक्सा ऑटो AI |
| सुरक्षा (Safety) | 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, 6 एयरबैग, ABS, EBD, ISOFIX चाइल्ड एंकरिज, ESS, रियर डिफॉगर/वाइपर |
कितनी है Price
मार्केट में इस एसयूवी को 7.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज से ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज को 13.71 लाख रुपये रखा गया है। इसके सीएनजी वेरिएंट्स की एक्स शोरूम प्राइज 9.40 लाख रुपये से 13.66 लाख रुपये के बीच है। वहीं इसके टर्बो इंजन वाले वेरिएंट्स की एक्स शोरूम प्राइज 7.50 लाख रुपये से 13.20 लाख रुपये के बीच है।
| वेरिएंट प्रकार | शुरुआती कीमत | टॉप वेरिएंट कीमत |
|---|---|---|
| स्टैंडर्ड एक्स-शोरूम रेंज | ₹ 7.50 लाख | ₹ 13.71 लाख |
| CNG वेरिएंट्स | ₹ 9.40 लाख | ₹ 13.66 लाख |
| टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स | ₹ 7.50 लाख | ₹ 13.20 लाख |
किनसे मिलती है चुनौती
इंडिया में इस एसयूवी को सब 4 मीटर या कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसको सीधे सीधे Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Skoda Kylaq, Hyundai Venue, Kia Syros, Kia Sonet जैसी एसयूवी के साथ चुनौती मिलती है।
यह भी पढ़ें- Maruti Dzire CNG AMT की माइलेज का कम्प्लीट ऑन-रोड रिपोर्ट कार्ड! 1KG में कितनी चलेगी?
ये भी पढ़ें
Hero Xtreme 160R 4V Launch हुई, Xtreme 250R भी हुई अपडेट, पढ़ें Engine, Features, Price की पूरी डिटेल
242 KMPH की तूफानी स्पीड के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper Oxford Edition; जानिए क्या रखी गई है Price!
2027 Ducati Panigale V4 का हुआ धमाकेदार डेब्यू; रॉकेट जैसी रफ्तार देखकर उड़ जाएंगे होश!
Maruti Fronx को खरीदना हुआ महंगा, जानिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ा दी गई?













1 Comment