2027 Ducati Panigale V4 का इंडिया में डेब्यू हो गया है। मेकर ने इसमें कितने चेंज किए हैं। अब यह कितनी तेज हो गई है। कौन से Features इस सुपरबाइक में दिए गए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC- Ducati India
2027 Ducati Panigale V4 का हुआ डेब्यू
इंडिया में सुपरबाइक लवर्स के लिए डुकाटी ने अपनी पेनिगेल वी4 के 2027 वर्जन को पेश कर दिया है। मेकर ने अभी इसे लॉन्च नहीं किया है। लेकिन इसमें कई बड़े चेंज कर इसे पहले से तेज बनाने की कोशिश की गई है।
कितना ताकतवर Engine
मेकर ने इस बाइक के 2027 वर्जन पर खास तौर पर पावर लॉस को कम करने पर काम किया है। जिससे इसकी पावर में 2 हॉर्स पावर की बढ़ोतरी हो गई है और अब यह 218 हॉर्स पावर जेनरेट करने वाली बाइक बन गई है। इसमें 1103 सीसी का ही इंजन मिल रहा है। जहां इसकी पावर बढ़ी है तो इसका टॉर्क कम हो गया है। अब यह 120.9 की जगह 120.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगी।
कैसे हैं Features
बाइक के 2027 वर्जन में भी कई शानदार फीचर्स को ही ऑफर किया जा रहा है। इसमें पहले की तरह ही LED हेडलाइट्स, LED DRLs, LED टेल लैंप, एडजस्टेबल शोवा के USD फॉर्क्स, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन, एडजस्टेबल क्लिप ऑन हैंडलबार, डायनेमिक इंजन ब्रेक, रेस ब्रेक कंट्रोल, राइड/पावर मोड, बाई डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

PC- Ducati India
अब मिल रहा कस्टमाइजेशन ऑप्शन
डुकाटी ने Panigale V4S को डुकाटी फैक्ट्री मेड प्रोग्राम का हिस्सा बनाया है। जिससे अब इस बाइक में कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें राइडर्स 11 में से किसी भी एक कलर को चुन पाएंगे। इन कलर्स के साथ ही इस बाइक के लिए कुछ एक्सेसरीज में भी कस्टमाइजेशन का ऑप्शन दिया गया है, जिनमें ब्रेक, फुटपैग, क्लच शामिल हैं।
कब आएगी इंडिया
डुकाटी ने अभी यह नहीं बताया है कि 2027 डुकाटी पेनिगेल वी4 और एस को इंडिया कब लाया जाएगा। लेकिन अगले साल मार्च में इस बाइक को यूरोपियन डीलर्स के पास भेजा जाएगा। मार्च के बाद अप्रैल 2027 में इसे अमेरिका में भी खरीदा जा सकेगा।
कितनी है स्टैंडर्ड वर्जन की प्राइज
इंडिया में इस बाइक की स्टैंडर्ड एक्स शोरूम प्राइज 32.05 लाख से 39.01 लाख रुपये के बीच में रखी जाती है। लेकिन जब इसके 2027 वर्जन को लॉन्च किया जाएगा तो प्राइज की डिटेल तभी मिल पाएगी।
यह भी पढ़ें- 2026 Ducati Monster का आया कातिलाना अवतार, कितना है Rate Card!
ये भी पढ़ें
Hero Xtreme 160R 4V Launch हुई, Xtreme 250R भी हुई अपडेट, पढ़ें Engine, Features, Price की पूरी डिटेल
242 KMPH की तूफानी स्पीड के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper Oxford Edition; जानिए क्या रखी गई है Price!
Maruti Fronx को खरीदना हुआ महंगा, जानिए किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ा दी गई?
Electric 2 Wheeler मार्केट का नया किंग! Ola और Bajaj को पछाड़ TVS बनी नंबर-1, बाकियों का September में कैसा रहा हाल













Leave a Reply