मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में फिर चला Hyundai Creta का जादू! Top 5 की रेस में कौन-कौन हुआ शामिल?

Hyundai Creta SUV
Hyundai Creta SUV PC- Hyundai India

Hyundai Creta पिछले महीने भी Mid Size SUV सेगमेंट में सबसे आगे रही है। September 2026 में इस एसयूवी की कितनी सेल हुई है। क्रेटा के अलावा Top 5 में और कौन कौन शामिल हुआ है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

shark fin antenna
shark fin antenna
PC-Hyundai India

Hyundai Creta बनी No1

हुंडई क्रेटा मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सबसे आगे रही है। मेकर ने पिछले महीने मे ही इस एसयूवी की 17657 यूनिट्स की सेल इंडिया में की है। जो मंथली बेसिस पर 8.4% की ग्रोथ है।

Maruti Victoris suv
Maruti Victoris suv
PC-MSIL

Maruti Victoris भी लिस्‍ट में शामिल

मारुति सुजुकी इंडिया में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में विक्‍टोरिस को ऑफर करती है। इस एसयूवी की भी हजारों यूनिट्स हर महीने खरीदी जाती हैं। पिछले महीने इस एसयूवी की 13111 यूनिट्स की सेल हुई है। मंथली बेसिस पर इसकी सेल में 1.0% की ग्रोथ हुई है।

Kia Seltos 2026
Kia Seltos 2026
PC-Kia India

Top 3 में शामिल Kia Seltos

किआ ने 2026 के शुरू में ही सेल्‍टॉस एसयूवी की नई जेनरेशन को लॉन्‍च किया है। लॉन्‍च के बाद से ही इस एसयूवी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। सितंबर महीने में भी इस एसयूवी की 12593 यूनिट्स की सेल हुई है। सेल के मामले में सेल्‍टॉस को मंथली बेसिस पर 7.5% की ग्रोथ मिली है।

Maruti grand vitara
2025 Maruti grand vitara
PC-Autotechbiz.in

Maruti Grand Vitara की भी रही डिमांड

मारुति विक्‍टोरिस को जहां दूसरे नंबर पर जगह मिली है। वहीं, मारुति ग्रैंड विटारा को भी टॉप-5 लिस्‍ट में शामिल किया गया है। इस एसयूवी की पिछले महीने 8513 यूनिट्स की सेल हुई है। मंथली बेसिस पर इसकी सेल में 9% की ग्रोथ हुई है।

Tata Sierra Concept at Auto Expo 2025
Tata Sierra Concept at Auto Expo 2025
PC-autotechbiz.in

Top-5 में आई Tata Sierra

टाटा भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में सिएरा को ऑफर करती है। इस एसयूवी को भी सितंबर में हजारों लोगों ने खरीदा है। इसकी 7205 यूनिट्स की सेल पिछले महीने हुई है। मंथली बेसिस पर इसकी सेल में 28.2% की ग्रोथ आई है।

Skoda Kushaq 2026 Monte Carlo Edition
Skoda Kushaq 2026 Monte Carlo Edition
PC – Skoda India

बाकी मिड साइज एसयूवी का कैसा रहा प्रदर्शन

टॉप-5 के अलावा मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई और मेकर्स भी अपनी एसयूवी को ऑफर करते हैं। इनमें Toyota Hyryder की 7115, Skoda Kushaq की 1152, Volkswagen Taigun की 994, Honda Elevate की 599, Renault Duster की 465 और Nissan Tekton की 409 यूनिट्स की सेल सितंबर में हुई है।

Rank Model Manufacturer Units Sold (Sep 2026) MoM Growth (%)
1 Hyundai Creta Hyundai 17,657 +8.4%
2 Maruti Victoris Maruti Suzuki 13,111 +1.0%
3 Kia Seltos Kia 12,593 +7.5%
4 Maruti Grand Vitara Maruti Suzuki 8,513 +9.0%
5 Tata Sierra Tata Motors 7,205 +28.2%
6 Toyota Hyryder Toyota 7,115 –
7 Skoda Kushaq Skoda 1,152 –
8 Volkswagen Taigun Volkswagen 994 –
9 Honda Elevate Honda 599 –
10 Renault Duster Renault 465 –
11 Nissan Tekton Nissan 409 –

यह भी पढ़ें- Hyundai की बड़ी तैयारी, महाराष्‍ट्र के CM ने किया पुणे प्‍लांट का उद्घाटन, यहीं बनेंगी भविष्‍य की कारें